फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather update: Temperature fall down in Punjab and cold increase

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा पंजाब, सारा दिन पड़ी धुंध, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Tue, 17 Dec 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर/पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/जालंधर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Punjab weather update: Temperature fall down in Punjab and cold increase
आगे और कोहरा पड़ने की संभावना।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से पंजाब के जिलों में शीतलहर शुरू हो गई है। पटियाला में सोमवार इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार की तुलना में पारे में भारी गिरावट देखी गई। सारा दिन धुंध पड़ती रही, जिस कारण लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे थे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को जहां पटियाला का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री था वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


इस तरह से अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की गिरावट देखी गई। सोमवार को सारा दिन धुंध पड़ी। लोग सूर्य देवता के दर्शनों को तरस गए। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर उठे। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। जिसके कारण लोगों का बाहर निकलना भी दूभर रहा था। 
विज्ञापन


लोग अपने घरों में रजाई में ही दुबके रहे। कोई जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलना उन्होंने मुनासिब समझा। ठंड कारण बाजारों से रौनक गायब रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में मौसम के और बिगड़ने और ठंड बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधरः तेज हवाओं से बढ़ी ठंड
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। सोमवार को भी सूर्य देवता की लुकाछिपी में सारा दिन सर्द हवाएं चलती रही। शाम ढलते ही सड़कें खाली नजर आने लगी हैं। शहर के बाहरी इलाकों में धुंध पड़ने लगी हैं। इससे तमाम ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे की चपेट में पठानकोट, 20 मीटर रही विजिबिलिटी

दिसंबर के मध्य में सर्दी चरम पर है। पिछले 10 दिन से मौसम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को तड़के से ही पठानकोट घने कोहरे की चपेट में आ गया। पूरा दिन पठानकोट पर धुंध की चादर ऐसे छाई कि 20 मीटर दूर से वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। 

सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। लोग दिन भर दुकानों और घरों में अलाव सेंकते नजर आए। वहीं धुंध के चलते पठानकोट के अधिकतर इलाकों में दिन भर बिजली के अघोषित कट लगते रहे। बिजली बंद रहने से न तो हीटर, गीजर चले और न ही पानी की सप्लाई मिली, जिससे लोग नाराज थे।

सुंदरचक्क-मलिकपुररोड पर पलटा ट्रक
मलिकपुर-सुंदरचक मार्ग पर गहरी धुंध के कारण ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आई। वहीं रेत बजरी से भरा एक ट्रक गहरे गड्ढे में गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पुल के दोनों ओर आने-जाने वाले ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। पूरा दिन धुंध गहराने से छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए। 

धुंध के कारण टला नए रेल इंजन का ट्रायल
मुंबई की परेल वर्कशॉप से पठानकोट लोको शेड पहुंचे नए डीजल इंजन का सोमवार को ट्रायल होना था। लेकिन भारी धुंध के चलते स्थगित कर दिया गया। परेल वर्कशॉप से आए इंजीनियरों ने बताया कि ट्रैक पर चढ़ाने से पहले इंजन का ट्रायल लिया जाता है। इंजन को ट्रैक पर चढ़ाने से पहले पांच दिन तक इसे पूरी तरह कंप्लीट किया गया ताकि ट्रायल के दौरान कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते ट्रायल स्थगित कर दिया गया है।

हल्की बारिश से किसानों को मिली राहत 

पंजाब के तमाम हिस्सों में दो दिन लगातार हुई बारिश को गेहूं और अन्य फसलों के लिए वरदान माना जा रहा है। इस समय बारिश से उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। सूबे में दो दिन लगातार हल्की से मध्यम बारिश हुई। खेतीबाड़ी माहिरों के मुताबिक इस स्टेज पर ऐसी हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक होती है। 

इससे मिट्टी में नमी की मात्रा में सुधार होगा, जो कि इस समय फसल की बढ़त के लिए बहुत जरूरी था। खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर डॉ. स्वतंत्र ऐरी ने कहा कि पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कहीं से भी ज्यादा बारिश या आंधी चलने की रिपोर्ट नहीं आई है। 

इस समय गेहूं की फसल को बारिश की जरूरत थी। गेहूं का रकबा 35 लाख हेक्टेयर है और इस बार 170 लाख टन उत्पादन की उम्मीद है। पिछले दिनों गेहूं की फसल पर लाल सुंडी का हमला हो गया था। जिन किसानों ने पराली जलाए बगैर गेहूं की बिजाई की थी, उन्हीं की फसलों पर कीट का प्रभाव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed