फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Western disturbance will be active in Punjab from December 11

Punjab Weather News: 11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जारी रहेगा धुंध का प्रकोप, तापमान और गिरेगा

Fri, 08 Dec 2023 10:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 10:39 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दो हफ्तों में पंजाब में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर डालेगा लेकिन अब साफ हो गया है कि इस दौरान आकाश में केवल बादल ही छाएंगे।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Western disturbance will be active in Punjab from December 11
फाइल फोटो। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक सुबह धुंध का प्रकोप जारी है। गुरुवार को पंजाब में धुंध के कारण जालंधर के आदमपुर में 50 मीटर से भी कम की विजिबिलिटी रही जबकि पटियाला में 50 से 200 मीटर, लुधियाना में 200 से 500 मीटर और अमृतसर व बठिंडा में 500 से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी धुंध का कहर इसी तरह से जारी रहेगा, इसलिए सुबह के समय वाहन सावधानी के साथ चलाने की जरूरत है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दो हफ्तों में पंजाब में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। हालांकि 11 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर डालेगा लेकिन अब साफ हो गया है कि इस दौरान आकाश में केवल बादल ही छाएंगे। बारिश होने की संभावना नहीं है। विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब में रात के पारे में दो से तीन डिग्री गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 6.5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 9.1, लुधियाना का 8.3, पटियाला का 9.4, जालंधर का 7.7, पठानकोट का 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed