फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Weather Clear in Punjab from today

Weather News: पंजाब में आज से मौसम साफ, धूप से दिन के पारे में आएगा उछाल, जानें- चंडीगढ़ का हाल

Wed, 12 Oct 2022 10:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 10:30 AM IST
सार

पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पटियाला और गुरदासपुर में दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे तक पटियाला में 40.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 21.5 एमएम, लुधियाना में 20.6 एमएम, रोपड़ में 15 एमएम बारिश हुई। जबकि पंजाब के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
Punjab Weather News Weather Clear in Punjab from today
चंडीगढ़ में मौसम होगा साफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कुछ जगहों पर मंगलवार को बारिश से परेशान किसानों के लिए खुशखबरी है। बुधवार से पंजाब में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलने से दिन के पारे में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा लेकिन सुबह व शाम को मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की और कहा कि सुहागिनों के लिए राहत की बात है कि गुरुवार को करवा चौथ के दिन मौसम के साफ रहने से चांद आठ बजकर 9 मिनट पर दिख जाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के चलते मंगलवार के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पटियाला और गुरदासपुर में दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे तक पटियाला में 40.5 मिलीमीटर, फतेहगढ़ साहिब में 21.5 एमएम, लुधियाना में 20.6 एमएम, रोपड़ में 15 एमएम बारिश हुई। जबकि पंजाब के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 15.6 एमएम बारिश, छह डिग्री लुढ़का पारा
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ का मौसम बदला हुआ है। सोमवार देर रात शहर के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। इस दौरान कुल 15.6 एमएम पानी बरसा। इसका असर तापमान पर पड़ा और पारा छह डिग्री नीचे लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला में भी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बारिश की वजह से शहर की सड़कों से शिवालिक की पहाड़ियां साफ दिखाई दीं। शहरवासियों ने पूरे दिन इस खूबसूरत नजारे को देखा। मौसम विभाग के अनुसार, अब शहर में बारिश की संभावना कम है। हालांकि अगले कुछ दिन हल्के बादल छा सकते हैं। बुधवार सुबह से ही धूप निकली है। 

    आने वाले पांच दिनों का तापमान

दिन  अधिकतम तापमान न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
12 अक्टूबर 30 20
13 अक्टूबर 31 21
14 अक्टूबर 31 20
15 अक्टूबर 31 20
16 अक्टूबर 31 20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed