फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued an orange alert in Punjab

Punjab Weather News: प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, आज बारिश और तूफान की संभावना, मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी

Sun, 22 May 2022 08:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 May 2022 08:58 PM IST
सार

पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। सोमवार को दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली चमकने साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
Meteorological Department issued an orange alert in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मौसम को लेकर रविवार ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बारिश और तूफान के आसार बताए जा रहे हैं। विभाग ने लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी है। बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दो दिन में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की गिरावट की विभाग ने संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा 75 से 100 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 75 प्रतिशत अधिक बारिश होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में अन्य जिलों की अपेक्षा 25 से 50 प्रतिशत अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 24 मई को पंजाब का आधा हिस्सा सूखा रहेगा और करीब आठ जिलों में बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 और 26 मई को मौसम सूखा रहेगा। रविवार को राज्य के 23 जिलों में मुक्तसर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 50 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण पेड़ों के पास नहीं जाने की मौसम विभाग ने हिदायत दी है।

चंडीगढ़: गर्मी से हल्की राहत, आज बदलेगा मौसम
पिछले दो दिनों से चंडीगढ़ का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। सोमवार को दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली चमकने साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले दो दिन शहरवासियों को गर्म हवाओं से भी राहत मिल सकती है।

 
रविवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, पंचकूला में 37.6 और मोहाली में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ट्राइसिटी में पश्चिमी विक्षोभ का दबाव रहेगा। इस कारण मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed