{"_id":"644a925fd1cf93fc7605c923","slug":"punjab-weather-news-mercury-dropped-due-to-light-rain-in-punjab-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में हल्की बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया एक मई का यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में हल्की बारिश से गिरा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया एक मई का यलो अलर्ट
Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
सार
विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में पारे में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को पंजाब में सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री का अधिकतम तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। उधर, गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 8.8 मिलीमीटर व गुरदासपुर में 5.0 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब में गुरुवार को हुई हल्की बारिश से पारे में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब एक मई के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले विभाग ने गुरुवार से लेकर 30 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया था। पंजाब में कई जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में पारे में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को पंजाब में सबसे ज्यादा 37.4 डिग्री का अधिकतम तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। उधर, गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 8.8 मिलीमीटर व गुरदासपुर में 5.0 एमएम बारिश हुई। जबकि पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
बठिंडा के अलावा पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, लुधियाना का 31.0 पटियाला का 35.1, पठानकोट का 32.3, गुरदासपुर का 33.0, बरनाला का 33.9, होशियारपुर का 32.1, जालंधर का 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य के नजदीक रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन