फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Flood threat in Fazilka of Punjab

Punjab: फाजिल्का में बाढ़ का खतरा, मोगा के पांच गांव चपेट में, वेरका अपने मिल्क प्लांट में तैयार करेगा भोजन

Wed, 12 Jul 2023 12:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/मोगा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/मोगा/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

मोगा में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से पांच गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां पांच राहत शिविर बनाए गए हैं। एसडीएम धर्मकोट चारूमिता ने बताया की मंगलवार को 80 लोगों को बचाया गया। कुछ लोग अब भी फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
Punjab Weather News Flood threat in Fazilka of Punjab
Punjab News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में लगातार हो रही बारिश और विभिन्न जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात के बाद सतलुज नदी ने फाजिल्का के गांवों में रौद्र रूप अपना लिया है। क्षेत्रीय आप विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवाना प्रभावित गांवों में पहुंचे। फाजिल्का का गांव मुहार जमशेर तीन तरफ से पाकिस्तान और एक तरफ सतलुज नदी से घिरा है, वहां बाढ़ की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


हरिके हेड से हुसैनीवाला की तरफ लाखों क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। आप विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि राहत शिविरों में लोगों के खाने-पीने, रहने, नहाने और शौचालय की व्यवस्था है। मवेशियों के चारे का पर्याप्त प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हालात कुछ दिन बाद खत्म हो जाएंगे, तब वह अपने गांवों लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध किए हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन

मोगा में 80 को बचाया, अब भी कई फंसे

मोगा में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से पांच गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां पांच राहत शिविर बनाए गए हैं। एसडीएम धर्मकोट चारूमिता ने बताया की मंगलवार को 80 लोगों को बचाया गया। कुछ लोग अब भी फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेरका मिल्क प्लांट तैयार करेगा भोजन

लुधियाना में स्थित वेरका मिल्क प्लांट रोजाना भोजन के पैकेट तैयार करेगा। पंजाब सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। यहां तैयार किया गया खाना राहत शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों को बांटा जाएगा। लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बाढ़ प्रभावित को राहत देने के लिए की गई घोषणा के तहत वेरका प्लांट में भोजन के पैकेट तैयार करने को कहा है।



प्रत्येक पैकेट में दो पैकेट बिस्कुट, दो बोतल पानी, दो पैकेट सूखा दूध, ब्रेड, पिन, चम्मच, कप, मोमबत्तियां और माचिस की तीलियां होंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को अधिकतम मदद सुनिश्चित करेगा। डीएफएससी संजय शर्मा ने कहा कि हम रोज कम से कम 5000 खाने के पैकेट तैयार करने में सक्षम हैं लेकिन लुधियाना और मोगा प्रशासन की मांग को देखते हुए यह संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed