Mocha Cyclone: पंजाब में दिखेगा तूफान 'मोचा' का असर, बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
पंजाब में 13 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखेगा। इसके चलते 13 व 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तूफान 'मोचा' का असर पंजाब में भी दिखेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक तूफान के असर से हवाओं का पैट्रर्न बदल जाएगा। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और यह हवाएं क्योंकि ज्यादा गर्म नहीं होती हैं, इसलिए फिलहाल तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। इससे आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलेगी। वहीं, पंजाब में 13 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ का भी असर दिखेगा। इसके चलते 13 व 14 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
उधर, मंगलवार को पंजाब के पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा। सबसे अधिक 38.5 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.5 डिग्री, लुधियाना का 35.9, पटियाला का 36.9, फरीदकोट का 35.5, बरनाला का 36.2, फतेहगढ़ साहिब का 36.7 डिग्री, जालंधर का 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रही। सूबे में सबसे कम 16.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान अमृतसर में दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना का न्यूनतम पारा 18.2, पटियाला का 19.1, जालंधर का 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई लेकिन पंजाब में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है और इस दौरान पारे में वृद्धि भी दर्ज होने की संभावना है।