फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance will interrogate 16 DFOs

पूर्व मंत्री धर्मसोत का मामला: अब आठ DFO से हुई पूछताछ, आठ को आज बुलाया, अवैध कटाई और रिश्वतखोरी से जुड़ा मामला

Mon, 13 Jun 2022 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

ब्यूरो ने मामले में धर्मसोत के बैंक खातों और प्रॉपर्टी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। ब्यूरो को पता चला है कि धर्मसोत ने पंजाब के अलावा हिमाचल में भी कुछ प्रापर्टी बनाई है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance will interrogate 16 DFOs
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पेड़ों की अवैध कटाई और पोस्टिंग में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार पूर्व वन मंत्री धर्मसोत के कार्यकाल के दौरान वन विभाग में हुए विभिन्न प्रकार के लेनदेन और अधिकारियों की नियुक्ति की जांच के अलावा बैंक खाते और प्रापर्टी की भी जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए 16 डीएफओ से पूछताछ शुरू की है। 

विज्ञापन


दरअसल, विजिलेंस ब्यूरो को अब तक की जांच में पता चला है कि डीएफओ के ट्रांसफर और पसंदीदा जगह की पोस्टिंग के लिए भी मंत्री ने 10-20 लाख रुपये की मोटी रिश्वत ली है। विजिलेंस ब्यूरो ने 16 डीएफओ को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है, जिनमें से आठ डीएफओ से सोमवार को पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


बाकी आठ डीएफओ को मंगलवार के लिए समन किया गया है। सोमवार को जिन डीएफओ से पूछताछ की गई है, उनके बारे में ब्यूरो ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है लेकिन पता चला है कि ब्यूरो ने इन अफसरों की नियुक्ति के समय और आवश्यकता की जांच शुरू की है। यह भी खंगाला जा रहा है कि ट्रांसफर के समय संबंधित क्षेत्रों में क्या पेड़ काटने के टेंडर जारी किए गए थे या इन अफसरों की पोस्टिंग के बाद कितने टेंडर जारी किए गए? ब्यूरो यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि इन अफसरों ने अपनी ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए मंत्री को रिश्वत दी थी या नहीं। डीएफओ से पूछताछ के बाद रेंजरों से भी पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के अलावा हिमाचल में प्रापर्टी
ब्यूरो ने मामले में धर्मसोत के बैंक खातों और प्रॉपर्टी को भी खंगालना शुरू कर दिया है। ब्यूरो को पता चला है कि धर्मसोत ने पंजाब के अलावा हिमाचल में भी कुछ प्रापर्टी बनाई है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि ब्यूरो की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही।

एफआईआर के बाद से गिलजियां गायब
विजिलेंस ब्यूरो ने जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज किए हैं, उनमें चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां का नाम भी शामिल है। धर्मसोत और उनके दोनों ओएसडी को गिरफ्तार करने के बाद ब्यूरो का कहना था कि गिलजियां को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा लेकिन तभी से गिलजियां का कुछ अता-पता नहीं है। ब्यूरो की तरफ से उनकी तलाश की जा रही है और इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed