{"_id":"64b94eeebf870166db0eba0a","slug":"punjab-vigilance-summons-former-finance-minister-manpreet-badal-on-july-24-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अब विजिलेंस के रडार पर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, 24 जुलाई को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अब विजिलेंस के रडार पर पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, 24 जुलाई को किया तलब
Thu, 20 Jul 2023 08:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:45 PM IST
सार
विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह नोटिस मनप्रीत सिंह बादल को वित्त मंत्री रहते बठिंडा शहर के पॉश एरिया में कॉमर्शियल जमीन को सस्ते दामों में खरीदने के मामले में भेजा गया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरों मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल अब विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। विजिलेंस ने उन्हें भाजपा के ही एक नेता की शिकायत पर नोटिस जारी कर 24 जुलाई को पेश होने को कहा है। मनप्रीत बादल के खिलाफ भाजपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने बठिंडा में पुडा की प्रॉपर्टी से जुड़ी शिकायत विजिलेंस को दी थी। उन पर पुडा की प्रॉपर्टी को कम रेट में बेचने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह नोटिस मनप्रीत सिंह बादल को वित्त मंत्री रहते बठिंडा शहर के पॉश एरिया में कॉमर्शियल जमीन को सस्ते दामों में खरीदने के मामले में भेजा गया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरों मामले की जांच कर रहा है। इसके अलावा सिंगला ने मनप्रीत बादल के खिलाफ अनाज की ढुलाई में घोटाला करने की शिकायत भी विजिलेंस को दी है। उनका आरोप है कि बादल ने साल 2017 से 2022 तक गेहूं व धान की ढुलाई के लिए अपने ड्राइवर व गनमैन के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने को लूटा। इस मामले में उनके रिश्तेदार जोजो का भी नाम सामने आया था। इसकी जांच भी विजिलेंस कर रही है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल को 24 जुलाई को विजिलेंस आफिस में तलब किया गया है। किस शिकायत के आधार पर नोटिस जारी किया गया है, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकता। हरपाल सिंह, एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो।
विज्ञापन विज्ञापन