Punjab News: मनप्रीत बादल की तलाश, पंजाब विजिलेंस ने छह राज्यों में दी दबिश, चंडीगढ़ आवास पर छापा
शुक्रवार सुबह हिमाचल में शिमला के आसपास, उत्तराखंड में बाजपुर, काशीपुर व देहरादून और राजस्थान के कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बाद शाम को विजिलेंस चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंची। उधर, करीबियों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट घोटाले में फरार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा छह राज्यों में एक साथ दबिश दी। इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान शामिल है।
विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि मनप्रीत इन राज्यों में शरण ले सकते हैं, क्योंकि यहां उनके जानकार या करीब लोग रहते हैं। मनप्रीत बादल की गिरफ्तारी विजिलेंस के सामने किसी चुनौती से कम नहीं है। इस केस पर सीधे सीएम की नजर है। वहीं विजिलेंस अधिकारी हर अपडेट सीएमओ को साझा कर रहे हैं।
विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट घोटाले में 24 सितंबर को बठिंडा में केस दर्ज किया था। इसके बाद पांच दिन बीत जाने के बाद विजिलेंस अभी तक मनप्रीत बादल तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि विजिलेंस ने मनप्रीत पर चारों तरफ से दबाब बनाना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें गिरफ्तारी के लिए मजबूर होना पड़े।
#WATCH | Vigilance Department conducted a raid at the residence of former State Minister and BJP leader Manpreet Singh Badal in Chandigarh
More details awaited. pic.twitter.com/JAWOUDs08M — ANI (@ANI) September 29, 2023
विजिलेंस ने अब राज्यस्तरीय टीमों को छापेमारी में शामिल किया है। शुक्रवार सुबह हिमाचल में शिमला के आसपास, उत्तराखंड में बाजपुर, काशीपुर व देहरादून और राजस्थान के कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बाद शाम को विजिलेंस ने चंडीगढ़ स्थित मनप्रीत बादल के आवास पर छापेमारी की। दबिश के बाद विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि हमें यहां कुछ नहीं मिला। उन्होंने जमानत याचिका दायर की है। चार अक्तूबर को सुनवाई होगी। हम अदालत में इसका विरोध करेंगे।
उधर, करीबियों पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को ही एक शराब कारोबारी के दफ्तर में दबिश दी गई। वहीं मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ विजिलेंस ने लुक आउट सकुर्लर भी जारी किया है ताकि वह विदेश भाग न सके।
#WATCH | Chandigarh: DSP Kulwant Singh says, "We've not found anything here. He has filed a bail application and that has been listed for (October) 4. We will oppose it in the court..." pic.twitter.com/FRgUZda0Un
— ANI (@ANI) September 29, 2023
मनप्रीत के हमशक्ल को विजिलेंस ने रोका
सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले जब विजिलेंस की टीमें मनप्रीत बादल की तलाश में जुटी थी। उस समय मनप्रीत बादल के हमशक्ल बठिंडा के एक सरपंच वहां से गुजर रह रहे थे। विजिलेंस को लगा कि मनप्रीत गाड़ी में जा रहे हैं। विजिलेंस ने उनकी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस को अपना परिचय दिया। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें जाने दिया।

वड़िंग बोले- मनप्रीत की छोड़ो, किसी और मुद्दे पर बात करो
एक तरफ जहां नशा तस्करी से जुड़े केस में फंसे कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा के साथ पूरी पार्टी खड़ी दिख रही है। वहीं मनप्रीत बादल के साथ स्थिति विपरीत है। भाजपा का कोई भी नेता उनके साथ नहीं दिख रहा है। वहीं जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से उनके बारे में सवाल किया तो उनका कहना था कि मनप्रीत की छोड़ो, किसी और मु्ददे पर बात करो।