{"_id":"6442e730507d416a230ae316","slug":"punjab-vigilance-raids-at-former-mla-satkar-kaur-house-in-firozpur-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: फिरोजपुर में पूर्व विधायक सतकार कौर के घर विजिलेंस की दबिश, पूर्व सीएम चन्नी नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: फिरोजपुर में पूर्व विधायक सतकार कौर के घर विजिलेंस की दबिश, पूर्व सीएम चन्नी नहीं हुए पेश
Sat, 22 Apr 2023 01:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:21 AM IST
सार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने पत्र भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए समय मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विजिलेंस की तरफ से जो रिकॉर्ड उनसे मांगा गया है, उसे जुटाने के लिए और समय की जरूरत है।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस टीम ने पूर्व कांग्रेस विधायक सतकार कौर गहरी (अब भाजपा में) के घर पर दबिश दी है। इससे पहले भी विजिलेंस सतकार कौर और उनके पति लाडी गहरी से आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ कर चुकी है। कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। विजिलेंस के छापे के दौरान सतकार कौर के घर से क्या मिला, इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है लेकिन घर में काफी देर जांच की गई।
विज्ञापन
सतकार कौर 2017 में फिरोजपुर देहात हलके से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। 2022 में सतकार कौर गहरी की छवि अच्छी न होने की रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई थी। इसके बाद उनका टिकट काट दिया गया था। आप छोड़ कांग्रेस में आए आशु बांगड़ को फिरोजपुर देहात हलके से टिकट दिया गया था। इसके बाद सतकार कौर गहरी और उनके पति लाडी गहरी आशु को हराने के लिए विरोधी दलों संग मिलकर कांग्रेस का विरोध कर रहे थे। इसकी शिकायत कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के पास पहुंची थी। चौधरी ने सतकार कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद गहरी भाजपा में शामिल हो गई थीं। विजिलेंस के डीएसपी केवल कृष्ण का कहना है कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम चन्नी विजिलेंस के समक्ष नहीं हुए पेश
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने पत्र भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए समय मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि विजिलेंस की तरफ से जो रिकॉर्ड उनसे मांगा गया है, उसे जुटाने के लिए और समय की जरूरत है। हालांकि अभी तक विजिलेंस ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की तिथि तय नहीं की है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम चरणजीत सिंह चन्नी से करीब आठ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन