{"_id":"6390ea1f18288455ba46d767","slug":"punjab-vigilance-raid-at-house-of-bharatinder-singh-chahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर विजिलेंस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर विजिलेंस की दबिश
Thu, 08 Dec 2022 01:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:14 AM IST
सार
कैप्टन के बेहद करीबी भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर विजिलेंस ने दबिश दी है। साल 2007 में चहल व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
भरतइंद्र सिंह चहल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के घर बुधवार रात आईजी मुखविंदर सिंह छीना, एसपी (सिटी) समेत अन्य अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीमें पहुंचीं। हालांकि किसी अधिकारी ने भारी पुलिस तैनाती का असली कारण नहीं बताया, लेकिन विजिलेंस के छापे की चर्चा जोरों पर रही।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे से पुलिस की टीमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल की तवक्कली मोड़ स्थित कोठी पर पहुंचने लगीं। इस दौरान कोठी के साथ लगते गली-मोहल्लों में भी पुलिस कर्मचारी की तैनाती देखी गई। हालांकि आईजी छीना कुछ समय ही मौके पर रहे, जबकि पुलिस की टीमें देर रात तक कोठी के अंदर व बाहर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
यहां गौरतलब है कि विजिलेंस लगातार पंजाब में नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु और ब्रह्म मोहिंदरा के नाम शामिल हैं। ऐसा में चर्चा है कि इसी कड़ी में अब कैप्टन के बेहद करीबी भरतइंद्र सिंह चहल के घर पर विजिलेंस ने दबिश दी है। साल 2007 में चहल व उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन