{"_id":"6481c9e84c61ea6140008703","slug":"punjab-vigilance-nabs-sanitary-inspector-for-taking-bribe-in-ludhiana-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कूड़ा बीनने वाले से मांगी रिश्वत, चार हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: कूड़ा बीनने वाले से मांगी रिश्वत, चार हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को दबोचा
Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:02 PM IST
सार
विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की तो आरोप सही मिले। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी को जैसे ही चार हजार रुपये की रिश्वत दी गई तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूड़े के ढेर से कांच की बोतलें उठाने के बदले में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम जोन-डी में तैनात है और चार हजार रुपये की दूसरी किश्त लेने आया था। पहले आठ हजार रुपये रिश्वत के तौर पर ले चुका है।
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने पीड़ित की शिकायत पर अनाज मंडी के पास टावर कालोनी इलाके में रहने वाले सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रेमी राम के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश करेगी, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह कूड़ा बीनने का काम करता है। साथ ही कूड़े के ढेर से कांच की बोतल, प्लास्टिक का सामान और लोहे का सामान इकट्ठा करता है।
विज्ञापन
आरोपी इलाके में बतौर सेनेटरी इंस्पेक्टर तैनात है। आरोपी उससे कूडे़ से सामान उठाने के बदले 15 हजार रुपये महीना रिश्वत मांग रहा था। जब शिकायतकर्ता ने उसे पैसे इतने नहीं देने की बात की तो आरोपी ने उसे वहां से कूड़ा बीनने से मना कर दिया। उसने पहले आठ हजार रुपये रिश्वत के दे दिए और आरोपी फिर से चार हजार और तीसरी किश्त तीन हजार रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की तो आरोप सही मिले। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी को जैसे ही चार हजार रुपये की रिश्वत दी गई तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया।