फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance nabbed a person taking bribe in the name of railway recruitment

Punjab News: रेलवे में भर्ती के नाम पर ठगी, वाराणसी में तीन माह की ट्रेनिंग भी कराई, विजिलेंस ने एक को दबोचा

Wed, 08 Mar 2023 12:47 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 12:47 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दलजीत सिंह ने कई नौजवानों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की। इसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। इस फर्जीवाड़े में कई नेताओं पर भी गाज गिर सकती है। ये घोटाला लगभग 65 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance nabbed a person taking bribe in the name of railway recruitment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस टीम ने रेलवे भर्ती घोटाले में एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने दो नौजवानों को टिकट निरीक्षक लगाने की एवज में नौ लाख रुपये वसूले थे। आरोपी एक कांग्रेस नेता का नजदीकी बताया जा रहा है। इस पूरे खेल में दिल्ली रेलवे हेडक्वार्टर के दो क्लर्क भी शामिल हैं। आरोपियों ने नियम मुताबिक रेलवे में मेडिकल, ट्रेनिंग व इंक्वायरी तक करवाई थी और डाकघर के माध्यम पत्र भेजे थे। मंगलवार को उक्त आरोपी पुराने काम को कराने के लिए 20 हजार और मांग रहा था, जिसे विजिलेंस ने काबू किया है। थाना विजिलेंस फिरोजपुर ने मंगलवार को रेलवे के दो क्लर्क समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित मंगल सिंह निवासी गांव अलीके ने विजिलेंस अधिकारियों को दी शिकायत में कहा कि उसके दो बेटे नसीब सिंह व गुरप्रीत सिंह हैं। उसका भाई मेजर सिंह उनके साथ रहता है। मेजर ने उससे कहा कि उसके दोस्त दलजीत सिंह निवासी दुलचीके जिला फिरोजपुर की रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से जान-पहचान है। वह मेरे दोनों बेटे की रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इस संबंध में दलजीत से बातचीत की तो उसने कहा कि रेलवे में टिकट निरीक्षक लगाने के छह लाख रुपये और गैंगमैन भर्ती करवाने के चार लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन


मंगल ने दलजीत से साढ़े चार-चार लाख में सौदा तय कर लिया। दलजीत ने कहा कि धनराशि तीन किश्तों में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये करके देनी होगी। मेडिकल का लेटर डाकघर के माध्यम से आने पर दोनों बेटों की पहली किश्त दलजीत को दे दी। दिल्ली रेलवे अस्पताल में दोनों बेटों का 525-525 रुपये की रसीद काट कर मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंक्वायरी की लेटर आने पर दूसरी किश्त दलजीत को दे दी। इसके बाद दलजीत उन्हें दिल्ली ले गया, वहां डीआरएम दफ्तर में कार्यरत हेड क्लर्क रवि मल्होत्रा व जोगिंदर सिंह से मिलवाया। उन्होंने कहा कि तुम्हारा काम हो चुका है, घर पर ट्रेनिंग का पत्र आ जाएगा फिर उनके घर ट्रेनिंग के लिए पत्र पहुंचा है।

दोनों बेटों को वाराणसी में तीन माह ट्रेनिंग दी गई और ट्रेनिंग के दौरान का वेतन भी दिया गया। ट्रेनिंग खत्म होने पर कहा कि अब 45 दिन बाद एक पत्र घर पहुंचेगा। इसके बाद उन्हें नौकरी मिल जाएगी। मंगल ने कहा कि अभी तक उनके घर पत्र नहीं पहुंचा है। नौ लाख रुपये उनसे वसूले जा चुके हैं। दलजीत इसी कार्य को करवाने के लिए अब 20 हजार रुपये और मांग रहा है। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों दलजीत को काबू किया है। थाना विजिलेंस ने दलजीत सिंह, हेड क्लर्क रवि मल्होत्रा व क्लर्क जोगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कई नौजवानों को बनाया अपना शिकार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दलजीत सिंह ने कई नौजवानों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी की। इसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। इस फर्जीवाड़े में कई नेताओं पर भी गाज गिर सकती है। ये घोटाला लगभग 65 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed