फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance interrogated former minister Sunder Sham Arora for three hours

Punjab: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से विजिलेंस ने की तीन घंटे पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच तेज

Tue, 06 Jun 2023 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 09:53 PM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रहा है। इनमें पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, विजयइंद्र सिंगला, साधु सिंह धर्मसोत, भरत इंद्र सिंह चहल का नाम शामिल है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance interrogated former minister Sunder Sham Arora for three hours
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने और इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले में जमानत पर चल रहे भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने अब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने उनकी प्रॉपर्टी की पैमाइश की थी।

विज्ञापन


मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो की टेक्निकल टीम ने तीन घंटे तक उनसे सवाल जवाब किए। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ईडी भी इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। सुंदर आम अरोड़ा मंगलवार सुबह 10 बजे अपने वकीलों सहित सेक्टर-68 में विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने उनसे सवाल जवाब किए। 
विज्ञापन


पता चला है कि उनकी संपत्ति से जुड़े ही सवाल किए गए। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने होशियारपुर में उनकी प्रॉपर्टी की पैमाइश की थी। इनमें महलनुमा घर, मैरिज पैलेस व अन्य चीजें शामिल थीं। हालांकि उससे पहले हुई रेड में उनके घर से पैसे गिनने की मशीन मिली थी। इस पर मुख्यमंत्री तक प्रोग्राम में चुटकी ले चुके हैं। हालांकि पूर्व मंत्री के परिजनों ने उस समय साफ कहा था कि वह पेशे से कारोबारी है। ऐसे में उनको इस संबंध में जरूरत पड़ती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि विजिलेंस ब्यूरो कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रहा है। इनमें पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, विजयइंद्र सिंगला, साधु सिंह धर्मसोत, भरत इंद्र सिंह चहल का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed