फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance interrogated former minister Brahm Mohindra for eight hours

Punjab: पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से विजिलेंस ने आठ घंटे की पूछताछ, चन्नी और बलबीर सिद्धू आज होंगे पेश

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
सार

विजिलेंस ब्यूरो शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से पूछताछ करेगी। दोनों को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। चन्नी दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे जबकि बलबीर सिद्धू को पहली बार विजिलेंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Punjab Vigilance interrogated former minister Brahm Mohindra for eight hours
ब्रह्म मोहिंद्रा। - फोटो : फाइल

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीनियर कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा से विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को पूछताछ की। उनसे मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में सवाल जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक करीब आठ घंटे तक उनसे पूछताछ हुई है। विजिलेंस भवन से बाहर जाते समय जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या विजिलेंस अपना काम सही तरीके से कर रही है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि विजिलेंस सही तरीके से काम कर रही है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में पूर्व मंत्री गुरुवार को अकेले ही पहुंचे थे। इस दौरान तय शेड्यूल से विजिलेंस ने उनसे सवाल जवाब किए। ब्रह्म मोहिंद्रा ने अपनी प्रापर्टी से जुड़ा जो पहले रिकॉर्ड दिया था, उसका मिलान किया गया। हालांकि इससे पहले भी वह विजिलेंस के समक्ष पेश हो चुके हैं। उस समय उनके वकील भी साथ थे। उस समय भी उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से कुछ भी गलत नहीं किया गया है। वह कानून वाले हैं, कानून तोड़ने वाले नहीं।
विज्ञापन


आज चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री से होगी पूछताछ
विजिलेंस ब्यूरो शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू से पूछताछ करेगी। दोनों को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। चन्नी दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश होंगे जबकि बलबीर सिद्धू को पहली बार विजिलेंस के सवालों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि चन्नी पहले दिन से इस कार्रवाई को राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed