{"_id":"5fcfe0628ebc3ef7dd04675c","slug":"punjab-vigilance-bureau-has-arrested-two-former-officials-of-punjab-labour-welfare-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फंड में हेराफेरी : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, श्रम बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फंड में हेराफेरी : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, श्रम बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को धर दबोचा
Wed, 09 Dec 2020 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सरकारी फंड में हेराफेरी करने के आरोप में पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के आधार पर श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व उप-कल्याण कमिश्नर सुच्चा सिंह बांडी और पूर्व डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखा (डीसीएफए) जगदीप सिंह सैनी को गबन करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इसी केस में बोर्ड की लेखा सहायक हिना को विजिलेंस ब्यूरो पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। मानव एनक्लेव खरड़ निवासी हिना ने इन दोनों अधिकारियों की मिलीभगत से इंटरनेट बैकिंग द्वारा सरकारी खजाने को 1,56,91,063 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। हिना ने यह सारा पैसा 172 अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिये अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन
जांच के बाद यह पता चला कि सुच्चा सिंह बांडी और जगदीप सिंह सैनी ने कभी भी बैंक लेन-देन के साथ कैश बुक का मिलान नहीं किया। यह पाया गया कि ये दोनों अधिकारी सरकारी फंडों की हेराफेरी में शामिल थे। इस संबंध में ब्यूरो द्वारा पहले ही थाना खरड़ में आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, और 120-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन