Punjab: सात हजार की रिश्वत लेता नायब कोर्ट एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई
शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसके खिलाफ अदालत में चलते एक दुर्घटना के केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है लेकिन नायब कोर्ट इस समझौते को पूरा करने के लिए सहायक सरकारी वकील के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्घटना के एक मामले में समझौता होने के बावजूद अदालत में बयान दर्ज करवाने के लिए सरकारी वकील के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने वाले नायब कोर्ट को सात हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को समराला अदालत परिसर में पैसे लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस मामले में पुलिस ने माछीवाड़ा की नागरा कालोनी निवासी संदीप कुमार जोकि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुरा का रहने वाला है, की शिकायत पर एएसआई अवतार सिंह नायब कोर्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विजिलेंस की टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संदीप कुमार के खिलाफ दुर्घटना का एक मामला अदालत में चल रहा था। उसका दूसरे पक्ष के साथ समझौता हो गया था। अब अदालत में बयान दर्ज होने थे और मामला खत्म होना था लेकिन नायब कोर्ट इस समझौते को पूरा करने के लिए बयान दर्ज कराने नहीं दे रहा था।
वह सहायक सरकारी वकील के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। संदीप कुमार ने सात हजार रुपये में सौदा तय कर लिया और उसके बाद इसकी जानकारी विजिलेंस की टीम को दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाया और सोमवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।