फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance arrested Patwari

Punjab News: बीएसएफ पोस्ट की जमीन के अधिग्रहण में 1.11 करोड़ का गबन, विजिलेंस ने पटवारी को दबोचा

Wed, 22 Feb 2023 01:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 01:30 AM IST
सार

पटवारी ने जमीन के रिकॉर्ड में फेरबदल करके बिल्लू व अमृतबीर के नाम जमीन के मालिक के तौर पर दर्ज कर दिए थे। दोनों को फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर 55.54 लाख मुआवजा भी जारी करवा दिया। इसके अलावा इसी जमीन से सटी 16 कनाल व 16 मरले प्राइवेट जमीन का भी अधिग्रहण करवा दिया। अब इस मामले में कुछ अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance arrested Patwari
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) न्यू मोहम्मदी वाला के निर्माण के लिए हुए जमीन अधिग्रहण में 1.11 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। साल 2002-2012 में न्यू मोहम्मदी वाला में बीएसएफ की पोस्ट बनाने के लिए 46 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया गया था। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के गांव पल्ला मेघा माल हलके के पटवारी बलकार सिंह ने फिरोजपुर के बिल्लू सिंह और तरनतारन के अमृतबीर सिंह के साथ मिलकर एक करोड़ 11 लाख आठ हजार 236 रुपये का गबन किया था। पटवारी ने जमीन के रिकॉर्ड में फेरबदल करके बिल्लू व अमृतबीर के नाम जमीन के मालिक के तौर पर दर्ज कर दिए थे। दोनों को फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर 55.54 लाख मुआवजा भी जारी करवा दिया। इसके अलावा इसी जमीन से सटी 16 कनाल व 16 मरले प्राइवेट जमीन का भी अधिग्रहण करवा दिया। अब इस मामले में कुछ अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed