फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance arrested former Congress MLA in Punjab

Punjab News: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस विधायक को किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Tue, 16 May 2023 08:43 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फरीदकोट
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/फरीदकोट Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 May 2023 08:43 PM IST
सार

किक्की ढिल्लों का परिवार पिछले पांच दशक से फरीदकोट की राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता जसमंत सिंह ढिल्लों व माता जगदीश कौर ढिल्लों भी फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि उनके पिता व माता टकसाली अकाली रहे हैं लेकिन सुखबीर सिंह बादल के साथ मनमुटाव के बाद किक्की ढिल्लों ने मनप्रीत बादल के साथ हाथ मिला लिया था।

विज्ञापन
Punjab Vigilance arrested former Congress MLA in Punjab
पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने उनके दो साथियों गुरसेवक सिंह निवासी गांव धन्नां व राजविंदर सिंह निवासी नानकसर शहीद फिरोजपुर पर भी केस दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से 245 फीसदी अधिक खर्च किया है। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ फिरोजपुर में केस दर्ज किया है। पूर्व विधायक को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विजिलेंस ने पूर्व विधायक की पांच साल की संपत्ति की जांच की। जांच में सामने आया कि एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व विधायक ने अपनी कुल आय से अधिक संपत्ति बनाई है। गांव मुमरा तहसील सादिक जिला फरीदकोट में उन्होंने अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी है। विजिलेंस ब्यूरो ने कुशलदीप सिंह ढिल्लों को मंगलवार को पूछताछ को फिरोजपुर दफ्तर में बुलाया था। पूछताछ के बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज करने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके घर व अन्य जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


पांच महीने से विजिलेंस कर रही थी जांच
विजिलेंस पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों के खिलाफ पांच महीने से जांच की जा रही थी। उन्हें कई बार फिरोजपुर स्थित विजिलेंस के दफ्तर में बुलाया गया था। इसके बाद उनसे उनकी चल व अचल संपत्ति व दस्तावेज चेक किए गए। हालांकि इस दौरान वे कहते रहे कि उनकी सारी संपत्तियों का रिकॉर्ड सार्वजनिक है। ऐसे में उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ समेत कई जगह है संपत्ति
कुशलदीप ढिल्लों ने राज्य की राजधानी से मात्र 20 मिनट की दूरी पर न्यू चंडीगढ़ में एक महलनुमा फार्म हाउस बनाया है। फरवरी महीने में विजिलेंस ने इसकी पैमाइश की थी। उनकी अन्य संपत्तियों की भी पैमाइश की गई। वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। ऐसे में विजिलेंस उनसे जुड़ी हर चीज पर नजर रख रही थी।

कई पूर्व मंत्री और विधायक सलाखों के पीछे
राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आते ही कई पूर्व मंत्रियों, अधिकारियों और विधायकों के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू की थी। कांग्रेस के कई दिग्गज मंत्रियों पर केस दर्ज हो चुके हैं। कुछ मंत्री अभी जेल में बंद तो कुछ जमानत पर हैं। इन पूर्व मंत्रियों में साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, संगत सिंह गिलजियां, सुंदर शाम अरोड़ा समेत कई नाम शामिल हैं। वहीं अकाली नेता व पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और जनमेजा सिंह सेखों के खिलाफ जांच चल रही है। हालांकि उन पर अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। कांग्रेस से भाजपा में आए बलबीर सिंह सिंद्धू व मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू जांच ब्यूरो के रडार में हैं।

मां-बाप अकाली दल से रहे विधायक
किक्की ढिल्लों का परिवार पिछले पांच दशक से फरीदकोट की राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता जसमंत सिंह ढिल्लों व माता जगदीश कौर ढिल्लों भी फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि उनके पिता व माता टकसाली अकाली रहे हैं लेकिन सुखबीर सिंह बादल के साथ मनमुटाव के बाद किक्की ढिल्लों ने मनप्रीत बादल के साथ हाथ मिला लिया था और वह पहले पीपीपी में रह चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने फरीदकोट से कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed