फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance again summons former IAS officer KBS Sidhu

सिंचाई घोटाला: पूर्व आईएएस अधिकारी केबीएस सिद्धू को दोबारा समन, 13 दिसंबर को होगी पूछताछ

Thu, 08 Dec 2022 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 01:19 AM IST
सार

इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों से पूछताछ हो चुकी है। जबकि पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को भी समन भेजे गए थे लेकिन वह विदेश में होने के चलते जांच में शामिल नहीं हुए। उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन
Punjab Vigilance again summons former IAS officer KBS Sidhu
घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिअद-भाजपा सरकार के 1200 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी केबीएस सिद्धू की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।  विजिलेंस ब्यूरो ने अब दोबारा उन्हें पूछताछ के लिए 13 दिसंबर का समन जारी किया है। ब्यूरो ने पूछताछ के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। इससे पहले भी विजिलेंस ने पूर्व आईएएस सिद्धू को पूछताछ के लिए समन भेजे थे। 

विज्ञापन


समन के खिलाफ वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे। उन्होंने कहा था कि इस मामले की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और मोहाली की कोर्ट में चालान भी पेश किया जा चुका है। इस पूरे केस में दर्ज की गई एफआईआर में उनका नाम नहीं था। मुख्य आरोपी के बयान के बाद उनका नाम दर्ज किया गया। उनका कहना था कि जिस केस में चालान पेश किया जा चुका है उसकी दोबारा जांच सही नहीं है। 
विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों से पूछताछ हो चुकी है। जबकि पूर्व मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को भी समन भेजे गए थे लेकिन वह विदेश में होने के चलते जांच में शामिल नहीं हुए। उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली। अदालत ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर पर रोक लगा दी है। वहीं, उनके वकीलों ने अदालत को बताया है कि सर्वेश कौशल विदेश से लौटकर जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed