फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Urban Development Authority decided to digitize all their property records

Chandigarh: पुडा के दफ्तर से अब गुम नहीं होंगी प्लॉटों की फाइल, प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड का होगा डिजिटलाइजेशन

Mon, 20 Feb 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 01:14 PM IST
सार

पिछले कुछ समय में पुडा के विभिन्न दफ्तरों में संपत्ति से जुड़ी फाइलें गुम होने के मामले सामने आ रहे थे। इसी चीज का फायदा कुछ अफसर और शरारती तत्व भी उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने इसी तरह प्लॉटों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन
Punjab Urban Development Authority decided to digitize all their property records
पुडा भवन। - फोटो : फाइल

विस्तार

अब पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी की विभिन्न इकाइयों में प्रॉपर्टी या प्लॉटों से जुड़ी फाइलें या दस्तावेज गुम होने की बात पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विभाग ने पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए अब संपत्ति का सारा रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन करने का फैसला लिया है। इसके बाद लोग मात्र मोबाइल या कंप्यूटर पर एक क्लिक से अपनी संपत्ति के बारे में सारी जानकारी हासिल कर पाएंगे। विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है इसी महीने प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय में पुडा के विभिन्न दफ्तरों में संपत्ति से जुड़ी फाइलें गुम होने के मामले सामने आ रहे थे। इसी चीज का फायदा कुछ अफसर और शरारती तत्व भी उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने इसी तरह प्लॉटों के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके बाद यह मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया। साथ ही इसके बाद इस दिशा में काम करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो इससे कई फायदे होंगे। एक तो रिकॉर्ड से छेड़छाड़ नहीं हो पाएगी। दूसरा रिकॉर्ड को संभालने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। देश विदेश में बैठा व्यक्ति कहीं से भी अपनी संपत्ति पर नजर रख पाएगा। व्यक्ति की प्रॉपर्टी को उसके आधार कार्ड और फोन कार्ड से लिंक किया जाएगा। प्रोजेक्ट में शुरू से लेकर अब तक का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। पंजाब हाउसिंग विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा भी इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है। उनका कहना है कि यह एक अच्छी पहल होगी। वह अधिकारियों से इस मामले में कई बार मीटिंग कर चुके हैं। प्रोजेक्ट निजी कंपनी के सहयोग से पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जाएगा।

आम लोगों से राय लेकर किए जाएंगे विकास कार्य
पुडा की विभिन्न इकाइयों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कामों को लेकर भी सरकार सख्त हो गई है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे इलाकों में जाकर लोगों से मिलें। उसके बाद उनकी राय लेकर विकास कार्य करवाए जाएं। इसके पीछे कोशिश यही है कि सरकार का पैसा जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाए। किसी भी चक्कर में पैसे की बर्बादी नहीं होनी चाहिए।


प्रोजेक्ट में होने सामान की क्वालिटी से नहीं होगा समझौता
सरकार ने तय किया है कि अब किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट में प्रयोग होने वाले सामान की क्वालिटी से समझौता नहीं किया जाएगा। सामान के पहले सैंपल किए जाएंगे। उनकी विभाग द्वारा तय लैबों से जांच करवाई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed