फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University VC Arun Grover Press conference

PU में आग: प्रेस कांफ्रेस कर वीसी बोले- खामियों की वजह से लगी आग

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab University VC Arun Grover Press conference
Punjab University VC Arun Grover Press conference
आग लगने के 8 घंटे बाद उपकुलपति अरुण ग्रोवर ने प्रेस वार्ता के दौरान माना कि एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में कई खामियां थीं। पीयू के अंदर खंभे और अंडरग्राउंड केबल 30 साल से नहीं बदले गए हैं। कई की मियाद तक खत्म हो चुकी है, लेकिन इसे बदलने की जहमत बिजली विभाग ने नहीं उठाई है।
विज्ञापन


यदि हालात ऐसे रहे तो पीयू में दोबारा से आगजनी की घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि  आगजनी से पीएफ,  वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), सर्विस बुक, सैलरी सेक्शन से जुड़ा रिकार्ड, परीक्षा व बजट विभाग के कागजात जलकर राख हुए हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह डिपार्टमेंट सेंट्रल सर्वर से जुड़ा है। इसका रिकार्ड महीने के अंदर रिकवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान यह सवाल किया गया कि क्या भविष्य में पीयू में आग की घटनाएं रोकी जा सकेंगी। इस पर वीसी ने कहा कि इसकी सौ फीसदी गारंटी नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि आग की जांच के लिए एक कमेटी  का गठन किया जाएगा। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बिल्डिंग वायलेशन पर वीसी ने नहीं दिया जवाब

Punjab University VC Arun Grover Press conference
Punjab University VC Arun Grover Press conference
प्रेस कांफ्रेस के दौरान एफडीओ विक्रम नैयर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अश्वनी कौल, सीओई प्रो परविंदर सिंह और रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्ढा सहित पीयू प्रशासन के अन्य लोग उपस्थित रहे। 

 बिल्डिंग वायलेशन पर वीसी ने नहीं दिया जवाब
 एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक की बिल्डिंग पर वायलेशन का सवाल पूछे जाने पर वीसी ने जवाब नहीं दिया। एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग पर वायलेशन बना हुआ है। यहां पर बाहर लगे खंभे के तार भी खुले पडे़ हैं। इन्हें बंद नहीं किया गया है। और अंदर कभी पायलेशन के कारण खुले तार लगे हुए है।  उन्होंने कहा कि हमारे पास 17 हॉस्टल है। हम सभी हॉस्टल की जांच करवाएंगे। जो भी बिल्डिंग में वायलेशन है उसे भी हम जल्द ही दूर करने की हमारी कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed