{"_id":"5918af4b4f1c1bf1528507cc","slug":"punjab-university-vc-arun-grover-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PU में आग: प्रेस कांफ्रेस कर वीसी बोले- खामियों की वजह से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU में आग: प्रेस कांफ्रेस कर वीसी बोले- खामियों की वजह से लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Punjab University VC Arun Grover Press conference
आग लगने के 8 घंटे बाद उपकुलपति अरुण ग्रोवर ने प्रेस वार्ता के दौरान माना कि एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में कई खामियां थीं। पीयू के अंदर खंभे और अंडरग्राउंड केबल 30 साल से नहीं बदले गए हैं। कई की मियाद तक खत्म हो चुकी है, लेकिन इसे बदलने की जहमत बिजली विभाग ने नहीं उठाई है।
यदि हालात ऐसे रहे तो पीयू में दोबारा से आगजनी की घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि आगजनी से पीएफ, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), सर्विस बुक, सैलरी सेक्शन से जुड़ा रिकार्ड, परीक्षा व बजट विभाग के कागजात जलकर राख हुए हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह डिपार्टमेंट सेंट्रल सर्वर से जुड़ा है। इसका रिकार्ड महीने के अंदर रिकवर कर लिया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान यह सवाल किया गया कि क्या भविष्य में पीयू में आग की घटनाएं रोकी जा सकेंगी। इस पर वीसी ने कहा कि इसकी सौ फीसदी गारंटी नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि आग की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यदि जांच में कोई दोषी पाया जाएगा तो उस पर कार्रवाई होगी।

Trending Videos
बिल्डिंग वायलेशन पर वीसी ने नहीं दिया जवाब
Punjab University VC Arun Grover Press conference
प्रेस कांफ्रेस के दौरान एफडीओ विक्रम नैयर, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अश्वनी कौल, सीओई प्रो परविंदर सिंह और रजिस्ट्रार कर्नल गुलजीत सिंह चड्ढा सहित पीयू प्रशासन के अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिल्डिंग वायलेशन पर वीसी ने नहीं दिया जवाब
एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक की बिल्डिंग पर वायलेशन का सवाल पूछे जाने पर वीसी ने जवाब नहीं दिया। एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग पर वायलेशन बना हुआ है। यहां पर बाहर लगे खंभे के तार भी खुले पडे़ हैं। इन्हें बंद नहीं किया गया है। और अंदर कभी पायलेशन के कारण खुले तार लगे हुए है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 17 हॉस्टल है। हम सभी हॉस्टल की जांच करवाएंगे। जो भी बिल्डिंग में वायलेशन है उसे भी हम जल्द ही दूर करने की हमारी कोशिश है।