फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university Syndicate election, voting on 18 or 19 december

पीयू सिंडिकेट चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, 18 और 19 को होगी वोटिंग

Thu, 14 Dec 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Punjab university Syndicate election, voting on 18 or 19 december
Panjab University - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट केचुनाव को लेकर सरगर्मी है। मुख्य तौर पर दो ग्रुप केबीच टक्कर है। एक ग्रुप प्रो. नवदीप गोयल का है, जबकि दूसरा अशोक गोयल ग्रुप, जिसे पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल सपोर्ट कर रही हैं।
विज्ञापन


पहले सिंडिकेट और डीन केलिए चुनाव 17 और 18 दिसंबर को होना था, लेकिन अब इसे 18 और 19 दिसंबर केलिए तय किया गया है क्योंकि पंजाब में नगर निगम केचुनाव हैं और सीनेट केकाफी सदस्य पंजाब केदूर-दराज केइलाकों में रहते हैं। ऐसे में उन्हें पीयू में वोट करने के लिए आने में दिक्कत होती।
विज्ञापन


सिंडिकेट की 15 सीटों पर चुनाव होना है। इसकेलिए अलग-अलग विभागों को तीन-तीन सीट अलॉट की गई हैं, जबकि पांच विभागों केडीन भी चुने जाने हैं। नवदीप गोयल ग्रुप चूंकि सीनेट में हावी है तो सिंडिकेट में अपना दबदबा मजबूती से पेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अगर पीयू केटीचर्स ने पूटा अध्यक्ष का साथ दिया तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है। चुनाव को एक सप्ताह ही बचा है तो फिलहाल जोड़-तोड़ का रणनीति पर काम चल रहा है। खासतौर से ऐसे खेेमे को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, जो न्यूट्रल रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed