फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council election, Poster war started

पीयू चुनाव: चंडीगढ़ को बदसूरत बनाते चुनावी पोस्टर, निगम व प्रशासन की चुप्पी

Sun, 03 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council election, Poster war started
Pu Elections 2017
छात्र संगठनों के चुनाव सिटी ब्यूटीफुल की खूबसूरती पर ग्रहण लगा रहा है। शहर के बस स्टैंड, मार्केट, गली, पुल की दीवार, कॉलेज कैंटीन और सार्वजनिक स्थानों को पोस्टरों से पाट दिया हैं। हैरानी की बात है कि इसके बावजूद नगर निगम कमिश्नर बी पुरूषार्था की जानकारी में एक भी स्थान नहीं है। पिछले साल निगम की तरफ से ऐसे संगठनों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि, इस बार अब तक निगम की ओर से किसी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आई है।  
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे जाने पर डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि डिफेसमेंट एक्ट लागू कर दिया गया है। इसकी जांच करवाकर जल्द से जल्द कार्रवाई करवाने के आदेश जारी किए जा रहे है। वहीं, इसके बारे में नगर निगम कमिश्नर बी-पुरूषार्था से भी सवाल किया गया। उन्होंने जवाब दिया कि शहर में पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। जबकि, यूटी पुलिस अधिकारियों को कहना है कि डिफेसमेंट एक्ट के तहत आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सेक्टर-11, सेक्टर-34, सेक्टर-49 थाना सहित थाना पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन


 वर्ष 2016 में सार्वजनिक स्थानों पर रातों रात पोस्टर चिपकाने के मामलों को चंडीगढ़ के पूर्व एडवाइजर विजय कुमार देव ने खुद संज्ञान लिया था। जिसके बाद उन्होंने डीसी, निगम कमिश्नर व एसएसपी को निर्देश दिए थे कि दीवारों पर लगे पोस्टर हटवाएं व चिपकाने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

punjab university student council election, Poster war started
Pu Elections 2017
युवा देश के भविष्य है और इनको लॉ एंड ऑर्डर का पालन करने की सीख देनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने का मामला संज्ञान में आया है जिसकी पड़ताल करके जल्द कार्रवाई की जाएंगी।
आशा जायसवाल, मेयर, चंडीगढ़।

1- सेक्टर-10 स्थित सिटको पेट्रोल पंप के सामने बने पुल पर पोस्टरों ने तांता लगा हुआ है। यह पोस्टर पिछले 4 दिनों से चिपकाएं है लेकिन अभी तक प्रशासन व निगम अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी है।
2- सेक्टर-10 व सेक्टर-15 की मार्केट भी पोस्टरों व पंप प्लेट से रंग दिया है। रातों रात मार्केट को कलर फुल बनाने के बावजूद कार्रवाई जीरो है। यहां चुनावी पोस्टरों की लाइन लगी हुई है।
3- डीएवी कॉलेज का साइन बोर्ड, कैंटिन की दीवारों पर पोस्टरों की भरमार लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed