फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university, Guldaudi show, pu campus, chandigarh news

14 से गुलदाऊदी की खुशबू से गुलजार होगा कैंपस, तैयारियां जोरों पर

Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab university, Guldaudi show, pu campus, chandigarh news
गुलदाऊदी शो - फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन 14 से 18 दिसंबर तक 9वें गुलदाऊदी शो का आयोजन करेगा। पीयू हार्टिकल्चर विभाग आज कल गुलदाऊदी शो की तैयारियों में जुटा है। शो का उद्घाटन पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर 14 दिसंबर को दोपहर 3 बजे करेंगे। पीयू हार्टिकल्चर विभाग के डिविजिनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि कैंपस में स्थित मिनी रोज गार्डन में गुलदाऊदी शो में इस बार करीब 4 हजार पौधे रखे जाएंगे। इसमें गुलदाऊदी की करीब 30 नई वैरायटी देखने को मिलेंगी। ठाकुर के अनुसार, इस शो के लिए जून से ही तैयारियां चल रहीं थीं। इस साल गुलदाऊदी का थीम क्लीन एंड ग्रीन इन्वायरमेंट रखा गया है।
विज्ञापन


शो में पहली बार फूलों से तितलियों की कलाकृतियां भीरखी जाएंगी जो 4-4 फीट बड़ी होंगी। शो के लिए महात्मा, कस्तूरबा, एलिजाबैथ  फूल की वरायटी करनाल से मंगवाई गई है। शो में करीब 4 हजार फूलों के गमले रखे जाएंगे जिनमे 25 से 30 किस्मों के वह फूल होंगे जो कैंपस में 15 साल बाद दिखेंगे। शो में इस बार 25 से 30 नए फूलों की किस्में नई होंगी। इनमें स्नो बॉल,चाईम, पिंक जियंट,रॉबिन हुड,चैसएपीक,कासा ग्रेंडा,डोरी क्वीन,अलफर्ट विनसम, किकु बियोरे, चंद्रमा आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed