फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University girls students will celebrate black Diwali

शर्तों को मानने से पंजाब यूनिवर्सिटी का इंकार, ब्लैक दिवाली मनाएंगी छात्राएं

Wed, 07 Nov 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab University girls students will celebrate black Diwali
punjab university - फोटो : फाइल फोटो

पीयू में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाने के लिए डे-नाइट प्रोस्टेस्ट कर रहे छात्र संगठनों की शर्तों को डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने मानने से इनकार कर दिया है। इस रवैये से नाखुश छात्र संगठनों ने 7 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में ब्लैक दिवाली मनाने की घोषणा की है। साथ ही छात्र काउंसिल की प्रधान कनुप्रिया ने कहा कि जब तब पीयू प्रशासन की ओर से 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल ओपन नहीं किया जाएगा, तब तक अनिश्चित डे-नाइट प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर छात्र संगठन और डीन स्टूडेंट वेलफेयर के बीच करीब दो घंटे मीटिंग चली। इस मीटिंग में छात्र संगठनों ने हॉस्टल से बाहर जाने के लिए अर्जी जमा करने एवं फाइन हटाने की शर्त को हटाने को कहा, लेकिन डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने उनकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। डीन ने इस मामले में वाइस चांसलर से बातचीत करने को कहा है।
विज्ञापन


डीन ने सुनीं छात्राओं की बात, मगर स्वीकृति नहीं दी
प्रोटेस्ट कर रहीं हसनप्रीत कौर ने बताया कि 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल ओपन रखने के मामले में डीन स्टूडेंट वेलफेयर मैन एवं वुमन के सदस्यों के साथ मीटिंग की गई। डीन प्रो. नाहर ने उनकी बात तो सुनीं, लेकिन किसी भी बात पर उन्होंने स्वीकृति नहीं दी। छात्र काउंसिल प्रधान कनुप्रिया ने कहा कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं पीयू प्रशासन का बेहद गलत रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे छात्राओं के अधिकार को अनदेखा कर रहे हैं। पीयू प्रशासन के इस रवैये को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल नंबर- 3 एवं 4 के सामने चल रहा डे-नाइट प्रोटेस्ट उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। मीटिंग के बाद छात्र संगठनों ने सभी हॉस्टल गर्ल्स को कॉल कर ब्लैक दिवाली प्रोटेस्ट के लिए कॉल कर दी।

दो घंटे का जो समय बढ़ाया है वो भी नहीं पता कब होगा लागू
पीयूसीएससी, एसएफएस, पीएसयू, एआईएसए के सहयोग से चल रहे इस प्रोटेस्ट के छात्रों ने कहा कि पीयू प्रशासन ने गर्ल्स हॉस्टल का जो समय रात नौ बजे से बढ़ाकर रात 11 बजे कर दिया, वह भी कब लागू होगा, इसकी भी विद्यार्थियों को जानकारी नहीं है।

पंजाब यूनिवर्सिटी में अब दिवाली की छुट्टियां हो गई हैं। इस मामले में वाइस चांसलर से विचार-विमर्श किया जाएगा। वे अभी बाहर हैं। सोमवार को उनके आने के बाद ही इस मसले पर बात होगी।  -प्रो. इमनुअल नाहर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed