{"_id":"4fa49aeeaf2fa71c733a94a29686d31c","slug":"punjab-university-dental-college-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के डेंटल कॉलेज में दाखिला चाहिए, पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के डेंटल कॉलेज में दाखिला चाहिए, पढ़ें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चडीगढ़
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-25 के पंजाब यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस स्थित डेंटल कॉलेज ने सोमवार को एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया। अब 20 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट होगा, जबकि 30 जून से कॉलेज की वेबसाइट पर प्रॉस्पेक्ट्स उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
कॉलेज के डायरेक्टर डा. आशीष जैन ने बताया कि कॉलेज इस बार पांच स्पेशिएलिटीज में एमडीएस का कोर्स भी शुरू करने जा रहा है।
फार्म जमा कराने की तारीख बढ़ी
पीयू ने बीए थर्ड और सीईटी (पीजी) के रिजल्ट में देरी के कारण विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 जून से 3 जुलाई कर दी है। एलएलबी थर्ड ईयर के लिए फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 जुलाई होगी।
विज्ञापन
एमटेक और बीई के रिजल्ट घोषित
चंडीगढ़। पीयू ने सोमवार को एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, पहले सेमेस्टर, बीई मेकेनिकल दूसरे, तीसरे, छठे और आठवें सेमेस्टर, एमई इंफोर्मेशन टेकभनोलॉजी तीसरे सेमेस्टर और एमटेक इंजीनियरिंग एजुकेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी से इसकी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन