फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh Student Center will show in old format

पुराने स्वरूप में लौटेगा पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर, हटाई जाएंगी नेसकैफे और मम्मा-मियां शॉप

Tue, 25 Jun 2019 03:42 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh Student Center will show in old format
पंजाब यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट सेंटर
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का स्टूडेंट सेंटर (स्टूसी) अब जल्द ही अपने पुराने स्वरूप में दिखेगा। इसके लिएअब स्टूसी के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित नेसकैफे और उसके साथ में लगते मम्मा-मियां शॉप को भी हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। यहां स्थापित एसबीआई एटीएम को भी पीयू में अन्य जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


स्टूडेंट सेंटर को हेरिटेज बनाने के लिए पीयू प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है। वहीं, पीयू प्रशासन ने इंडिया कॉफी हाउस के बंद होने के बाद ऑक्शन की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए लीगल प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। स्टूडेंट सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित नेसकैफे और मम्मा-मियां शॉप की लीज खत्म हो गई है, जिसके बाद पीयू प्रशासन ने उन दुकानों को खाली कराने के लिए नोटिस भेजा है। सूत्रों की मानें तो खाली कराने के बाद वह दुकानें बंद कर दी जाएंगी, उनकी जगह पर दोबारा दुकानें नहीं खोली जाएंगी।
विज्ञापन


नेसकैफे आउटलेट पर रोजाना सैकड़ों स्टूडेंट कॉफी पीते हैं। मम्मा-मियां शॉप में चाय बनाने वाले रणजीत के हाथ की बनी चाय के भी लोग काफी  शौकीन हैं। वे यूनिवर्सिटी में 17 साल से चाय बना रहे हैं। चाय पीने वालों में स्टूडेंट, पीयू प्रोफेसर और स्टूडेंट लीडर हैं। यहां की चाय को भी लोग अब मिस करेंगे। हालांकि , पीयू प्रशासन की मानें तो सभी दुकानों को अन्य जगह शिफ्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट सेंटर 1970 में बना था

स्टूडेंट सेंटर बिल्डिंग का निर्माण 1970 में पूरा हुआ था और दो साल बाद 1972 में यहां कैंटीन की शुरुआत की गई थी। इस सेंटर के नीचे पहले साइकिल स्टैंड होता था। चारों ओर से यह खुला हुआ था। नीचे से लोग भी आसानी से निकल सकते थे। पिलर पर यह भवन खड़ा था लेकिन लगभग 15 साल पहले इसका नक्शा ही बदल दिया गया। पार्किंग को खत्म कर दिया गया। चारों ओर से कवर्ड कर दिया गया।

इसमें एटीएम, कॉफी हाउस, खाना खजाने की दुकानें आदि खोल दी गईं। अब इन दुकानों को बंद कर, इसे फिर से पुराने रूप में लाने की तैयारी की जा रही है। पीयू कुछ वर्षों से चार भवनों को हेरिटेज की श्रेणी में लाने की तैयारी कर रहा है। इसमें स्टूडेंट सेंटर, गांधी भवन, एसी जोशी लाइब्रेरी व एडमिन ब्लॉक हैं। यह हेरिटेज भवन तभी बन सकते हैं जब यह मूलरूप में होंगे। एडमिन ब्लाक, गांधी भवन व लाइब्रेरी तो उसी रूप में हैं, लेकिन स्टूडेंट सेंटर का मूलरूप बदल दिया गया था।

वीसी ने स्टूसी में दुकानें देख जताई थी हैरानी, हटाने के दिए थे आदेश
13 जनवरी 2019 को प्रो. राजकुमार ने स्टूडेंट सेंटर का दौरा किया। स्टूडेंट सेंटर के नीचे संचालित दुकानें देख उन्होंने हैरत जताई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सेंटर ऐसे चला तो यह हेरिटेज नहीं बन पाएगा। भवन में कॉमर्शियल गतिविधियां नहीं होनी चाहिएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संचालित दुकानों को अन्य जगह स्थापित किया जाए। इसके साथ ही इसे पुराने रूप में लाने की तैयारी की जाए।

 

एग्रीमेंट का एक्सटेंशन नहीं चाहते इंडिया कॉफी हाउस के मालिक
इंडिया कॉफी हाउस के मालिक खुद ही पीयू के साथ एग्रीमेंट का एक्सटेंशन नहीं चाहते हैं। उनके साथ बातचीत जारी है। पीयू स्टूडेंट्स के लिए उसी स्थान पर एक और कैंटीन शुरू करने की ओर काम कर रहा है। पीयू के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि यह प्रतिष्ठित स्थान बच जाए, भले ही वह नए अवतार में हो।
- प्रो. राज कुमार, वीसी, पंजाब यूनिवर्सिटी

दोनों दुकानों की लीज खत्म, इसलिए दिया नोटिस
स्टूडेंट सेंटर के ग्राउंड फ्लोर के दोनों दुकानों की लीज खत्म हो गई है, इसलिए उन्हें खाली करने के लिए नोटिस दिया है। बिल्डिंग के हेरिटेज का दर्जा दिलाने के मकसद से इन दुकानों को खाली कराया जाएगा। टॉप फ्लोर पर कैंटीन तो होगा ही, वह शुरू से ही है, इसलिए वहां की जगह को ऑक्शन किया जाएगा। उसके लिए जल्द ही लीगल प्रोसेस शुरू किया जाएगा।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार, पंजाब यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed