फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Chandigarh Facing Administrative Crisis

अब प्रशासनिक संकट में पंजाब यूनिवर्सिटी, वीसी अरुण ग्रोवर ने हाईकोर्ट में दायर की अर्जी

Sat, 21 Jul 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Chandigarh Facing Administrative Crisis
अरूण ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के वीसी प्रो. अरुण ग्रोवर ने अब हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर पीयू को प्रशासनिक संकट से उबारने के लिए गवर्नेंस रिफॉर्म्स की मांग की है। प्रो. ग्रोवर ने अर्जी में कहा है कि पीयू का वित्तीय संकट काफी हद तक हल हो चुका है लेकिन अभी गवर्नेंस रिफॉर्म्स की जरूरत है। ऐसे में उनके वीसी न रहने पर भी उन्हें इस केस से जुड़े रहने दिया जाए और गवर्नेंस रिफॉर्म्स पर सभी प्रतिवादियों से जवाब मांगा जाए। कोर्ट ने उनकी अर्जी पर पीयू सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है।
विज्ञापन


वीसी ने पीयू की सीनेट और सिंडिकेट पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों बॉडी में मौजूद कुछ सदस्यों के कारण पीयू का माहौल बिगड़ रहा है। पीयू के गवर्नेंस रिफॉर्म्स को लेकर उन्होंने पिछली सुनवाई पर हलफनामा देकर दोनों बॉडी के सदस्यों पर सवाल खड़े कर दिए थे। इस हलफनामे को लेकर सीनेट और सिंडिकेट में काफी बवाल भी मचा था। विवाद इतना बढ़ गया था कि सीनेट और सिंडिकेट ने वीसी की शक्तियां तक खत्म करने की कोशिश कीं। इस सबके बावजूद वीसी हाईकोर्ट में दिए गए हलफनामे को वापस लेने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने पिछली सुनवाई पर एक अर्जी दायर कर वीसी के हलफनामे को वापस लिए जाने की मांग की थी। अब ग्रोवर ने अर्जी देकर कहा है कि पीयू के सामने सबसे अहम सवाल गवर्नेंस रिफॉर्म्स का है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी 4 जुलाई को हुई सुनवाई में पीयू के अन्य मुद्दों सहित गवर्नेंस रिफॉर्म्स पर भी आगे सुनवाई की इजाजत दी है। लिहाजा बेहतर होगा कि उन्हें आगे भी हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले में सुना जाए। पिछली सुनवाई पर वीसी ने कहा था कि यूनिवर्सिटी बिना शिक्षकों के कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब यूनिवर्सिटी उन लोगों द्वारा चलाई जा रही है जिनका पीयू से कुछ लेना-देना ही नहीं है।  केंद्र सरकार कि ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सत्यपाल जैन ने कहा था कि इस मामले में पहले केंद्र और पंजाब सरकार का पक्ष जरूर पूछा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed