फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top News 15 June 2021

पंजाब: सिसवां में अकालियों का हल्ला बोल और हाईकमान के सामने अड़े नवजोत सिद्धू... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें  

Tue, 15 Jun 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

पंजाब में कैप्टन सरकार की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। जहां एक तरफ पार्टी के अंदर कलह चल रही है, वहीं कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के मामले में विपक्ष स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को बख्शने के मूड में नहीं है। मंगलवार को सिसवां में अकाली दल ने सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया।   

विज्ञापन
Punjab Top News 15 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियाचिन में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीद जवान की कैंसर पीड़ित मां इलाज के लिए भटक रही है। पंजाब सरकार ने परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने का एलान किया था लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है। वहीं नवजोत सिद्धू पहले पार्टी हाईकमान और फिर तीन सदस्यीय कमेटी को साफ कर आए हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन किसी भी पद पर काम करना असंभव है अब पंजाब कांग्रेस की कलह को निपटाने के लिए राहुल गांधी भी बैकग्राउंड में सक्रिय हो रहे हैं... पढ़ें अन्य बड़ी खबरें
विज्ञापन


पंजाब: कैप्टन सरकार के खिलाफ गरजे अकाली, सिसवां में सीएम आवास घेरा 
कोरोना वैक्सीन निजी अस्पतालों को बेचने के मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू घिरते जा रहे हैं। मोहाली में धरने प्रदर्शन के बाद अकालियों ने मंगलवार को सिसवां में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई खुद पार्टी के प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे। अकालियों की मांग थी कि सिद्धू को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को खुद उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।  
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह: बैकग्राउंड में सक्रिय हुए राहुल, सब नेताओं को खुद फोन कर लिया फीडबैक 
पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान शांत करने में निजी दिलचस्पी ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के विधायकों, मंत्रियों और कई वरिष्ठ नेताओं से फोन पर व्यक्तिगत तौर पर फीडबैक लिया है और आलाकमान की तीन सदस्यीय समिति से भी जानकारी हासिल की है। 
पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस की कलह: अमरिंदर सिंह के अधीन काम करने को तैयार नहीं नवजोत सिद्धू 
पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को उपमुख्यमंत्री का पद देने की अटकलों पर विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिद्धू पहले पार्टी हाईकमान और फिर तीन सदस्यीय कमेटी को साफ कर आए हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधीन किसी भी पद पर काम करना असंभव है। 

पढ़ें पूरी खबर... 

सियाचिन में बेटा हुआ था शहीद, कैंसर पीड़ित मां इलाज को भटक रही...लिखा- 'घर बिकाऊ है'
सियाचिन में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले शहीद जवान की कैंसर पीड़ित मां इलाज के लिए भटक रही है। पंजाब सरकार ने परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने का एलान किया था लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है। 
पढ़ें पूरी खबर... 

शिकंजा: हरियाणा के पांच लुटेरे पंजाब में गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में की पांच राज्यों में 30 से ज्यादा वारदातें
पंजाब पुलिस ने पुलिस की वर्दी में छापा मारने का ड्रामा रचकर लूटने वाले हरियाणा के पांच लुटेरों को पकड़ा है। यह अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है। 
पढ़ें पूरी खबर... 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed