पंजाब की पांच बड़ी खबरें: कैप्टन को मिला इस विधायक का साथ, सिद्धू के कड़े तेवर करा सकते पार्टी की फजीहत
सिद्धू के ताजपोशी समारोह वाले भाषण का विरोध भी शुरू हो गया है। इसमें पहला बयान कैप्टन खेमे के विधायक राजकुमार वेरका का आया है। कैप्टन के प्रति सिद्धू के व्यवहार की उन्होंने कड़ी आलोचना की है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के तेवर में शनिवार को भी कोई फर्क नजर नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल चुकी है लेकिन पार्टी में सियासी मतभेद खत्म नहीं हुए हैं। सिद्धू के कड़े तेवर पार्टी में फजीहत करा सकते हैं। विधायक राजकुमार वेरका ने भी सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुला समर्थन किया। इन सबके बीच फिरोजपुर में पुलिस ने 64 हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। उधर, पंजाब में चीनी मिलें अल्कोहल का उत्पादन करेंगी। चंडीगढ़ में छोला-भटूरा बेचने वाले संजय राणा के पीएम मोदी भी मुरीद हो गए हैं। मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने संजय की तारीफ की। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों...
चंडीगढ़ के संजय की पीएम मोदी ने की तारीफ
कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ का एक शख्स जी-जान से जुटा हुआ है। सेक्टर-29 बी के मार्केट में छोले भटूरे लगाने वाले संजय राणा कोरोना टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाते हैं। वे पिछले एक महीने से इस कार्य में जुटे हैं। उनकी इस पहल की सराहना पूरे शहर में हो रही है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सिद्धू के तेवर कड़े, कैप्टन से तालमेल पर संशय
कांग्रेस भवन में शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने जो तेवर दिखाए और जिस तरह अपनी ही पार्टी के विधायक दल के नेता की अनदेखी की, उसने सिद्धू और कैप्टन के बीच की दूरी और बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सिद्धू से जिस शालीनता की उम्मीद की जा रही थी, उसके विपरीत सिद्धू अपने भाषण में ज्यादातर समय अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाकामियां गिनाने में व्यस्त रहे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
पंजाब में अब चीनी मिलें करेंगी अल्कोहल का उत्पादन
पंजाब में अब चीनी मिलों में चीनी उत्पाद के साथ ही प्रसिद्ध अल्कोहल (इथोनाल) का भी उत्पादन किया जाएगा। सरकार ने मिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चीनी उत्पादन करने वाले मिलों को अब इथोनोल, को-जेनरेशन, बायो सीएनजी और रिफाइंड शुगर प्रोजेक्ट में तब्दील करने का सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सिद्धू के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को ताजपोशी के दौरान जिन तेवरों का प्रदर्शन किया, उससे पंजाब कांग्रेस के भीतर कलह और बढ़ने लगी है। विधायक राजकुमार वेरका ने सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोला और कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रति सिद्धू के व्यवहार की कड़ी आलोचना की। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
सतलुज नदी के टापू से 64 हजार लीटर कच्ची दारू बरामद
आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सतलुज नदी में बने सरकंडों के टापू पर दबिश देकर वहां से 64000 लीटर कच्ची दारू और 1250 अवैध शराब की बोतलें पकड़ी हैं। यही नहीं पुलिस को वहां से 32 तिरपाल और चार वाहन ट्यूब बरामद की। आरोपी पुलिस को देख वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। यहां पढ़ें विस्तृत खबर