फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top five news 13 October 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: जालंधर में केजरीवाल ने व्यापारियों को किया संबोधित, सिद्धू को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया

Wed, 13 Oct 2021 04:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 04:48 PM IST
सार

चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में काफी सक्रिय हैं। अमृतसर और लुधियाना के बाद अब केजरीवाल जालंधर पहुंचे हैं। यहां भी उन्होंने व्यापारियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Punjab Top five news 13 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में व्यापरियों को संबोधित किया। व्यापारियों से उन्होंने आप की सरकार बनवाने की अपील की। उधर, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए तीनों जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचे। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पंजाब की पांच बड़ी खबरें।  

विज्ञापन


घर पहुंचा शहीद जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर
नायब सूबेदार जसविंदर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पंजाब के कपूरथला जिले के माना तलवंडी गांव में उनके आवास पर पहुंचा। 11 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान जसविंदर सिंह शहीद हो गए थे। ऑपरेशन में एक जेसीओ और चार अन्य जवान भी शहीद हुए थे। पार्थिव शरीर सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचा। पढ़ें- विस्तृत खबर

विज्ञापन


मनदीप सिंह के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग
आतंकरोधी ऑपरेशन में शहीद हुए पंजाब के बटाला के गांव चट्ठा में मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पहुंचा। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान जवान मनदीप सिंह ने शहादत पाई थी। मनदीप सिंह 11 सिख यूनिट की 16 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। अक्तूबर में जन्में मनदीप की शहादत भी अक्तूबर में हुई। पढ़ें- विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम चन्नी ने शहीद गज्जण सिंह को दिया कंधा

जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते शहीद पंजाब के नूरपुरबेदी के गांव पंचरंडा के सैनिक गज्जण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को घर पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही माहौल बेहद गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बाइक रैली निकाल गज्जण सिंह अमर रहे और भारत माता के जयकारे लगाए। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अंतिम यात्रा में शामिल होने शहीद के गांव पहुंचे। पढ़ें- विस्तृत खबर

जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे। हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए।  पढ़ें- विस्तृत खबर

हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाया
पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत द्वारा प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में बयान दिए जाने के अगले ही दिन मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धू को दिल्ली बुला लिया है। सिद्धू 14 अक्तूबर को शाम 6 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के निवास पर हरीश रावत और वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी रावत ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि इस मुलाकात के दौरान पंजाब में कांग्रेस के संगठनात्मक मसलों पर चर्चा होगी।  पढ़ें- विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed