फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal addressed to entrepreneurs in Jalandhar of Punjab

जालंधर में अरविंद केजरीवाल: व्यापारियों से बोले- आप की सरकार बनवाएं, हम आपकी समस्या दूर करेंगे

Wed, 13 Oct 2021 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 02:41 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं। लुधियाना के बाद जालंधर में भी अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों को संबोधित किया। उन्होंने आप की सरकार बनने पर उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने का वादा किया।  

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal addressed to entrepreneurs in Jalandhar of Punjab
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि पंजाब के अंदर बेरोजगारी है। उद्योगपति उन बेरोजगारों को रोजगार दे सकते हैं। आप आदमी पार्टी उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करेगी। पंजाब में अब उद्योग खोलेंगे। हमें पंजाब को दिल्ली की तरह बनाना है ताकि देशभर के लोग पंजाब काम करने आए। पंजाब के लोगों ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है लेकिन पंजाब का सिस्टम खराब है। यहां लोग उद्योग छोड़कर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा कि जालंधर की नौ सीटें जिताने की जिम्मेदारी आपकी है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर शीर्ष पर ईमानदार सीएम और कैबिनेट है तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा ठीक हो जाएगा। हमने दिल्ली में ऐसा किया। पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न ही कोई नया स्कूल बना और नहीं कोई कॉलेज और अस्पताल लेकिन खजाना कैसे खाली हो गया। 

विज्ञापन

केजरीवाल का पांचवां पंजाब दौरा, उद्यमियों से किए 10 बड़े वादे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पांचवें पंजाब दौरे में व्यापारियों और उद्यमियों को साधते हुए नजर आए। उन्होंने सूबे के उद्यमियों से मुलाकात कर 10 बड़े वादे किए हैं। उद्यमियों को उन्होंने 24 घंटे बिना बाधित बिजली आपूर्ति देने और गुंडा टैक्स से निजात दिलाने का वादा किया है। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए पैनल बनाकर 15 दिन में बैठक करने का आश्वासन दिया है।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में आप जीत को लेकर इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ताबड़तोड़ पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इस बार के दौरे में अरविंद केजरीवाल ने सूबे के व्यापारियों और उद्यमियों से मुलाकात की और उनके समस्याओं को सुना। उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों से मुलाकात के दौरान 10 बड़े वादे किए। 

उन्होंने उद्यमियों से वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनती है तो राज्य में ऐसा माहौल बनाएंगे कि दुनिया भर से उद्यमी पंजाब की ओर रुख करने लगेंगे। उन्होंने उद्यमियों से 10 बड़े वादे करते हुए कहा कि वह 24 घंटे बिना बाधित हुए विद्युत आपूर्ति देने के साथ ही सभी वैट रिफंड को 3 से 6 महीने के भीतर हल कराएंगे। उद्योग के सुनियोजित ढांचा देने और गुंडा टैक्स से निजात दिलाने का उन्होंने वादा किया। पंजाब की सरकार उद्यमियों के साथ एक सहयोगी के रूप में काम करेगी। सूबे के छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। विभाग में भ्रष्टाचार के रूप में चल रहे हफ्ता सिस्टम को भी खत्म किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से वादा किया कि जो भी उनकी ओर से आश्वासन दिए गए हैं उन्हे वह हर हाल में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed