फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Top five News 11 July 2021

पंजाब की पांच बड़ी खबरें: विधायक बैंस पहुंचे हाईकोर्ट, निष्कासन के बाद अनिल जोशी ने दी पहली प्रतिक्रिया

Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच पंजाब भाजपा में भी घमासान मच गया। इस बीच पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अनिल जोशी ने पार्टी के फैसलों को अपने लिए गोल्ड मेडल बताया है और किसान आंदोलन का फिर से समर्थन किया।

विज्ञापन
Punjab Top five News 11 July 2021
पंजाब की पांच बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बिजली संकट पर सियासत तेज है। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने शिअद और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा तो अकाली दल ने अरविंद केजरीवाल को जमकर घेरा। लेकिन प्रदेश में बिजली का संकट जस का तस बरकरार है। उधर, विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। किसान आंदोलन का समर्थन करने पर भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को छह साल के लिए पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। जोशी ने इसे अपने लिए गोल्ड मेडल बताया है। इन सबके बीच दिल्ली में पकड़ी गई 2500 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। तस्करी के तार पुर्तगाल से भारत तक जुड़े हैं। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब की पांच बड़ी खबरों...

विज्ञापन


केजरीवाल पर विपक्ष का निशाना

पंजाब इन दिनों बिजली संकट से जूझ रहा है। इसके बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिजली को लेकर साजिश कर रहे हैं। यह आरोप शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने लगाया है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए केजरीवाल के द्वारा ताप संयंत्रों को बंद करने वाली याचिका की शिअद निंदा करता है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पत्नी के प्रेमी ने ली व्यक्ति की जान

पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों की मदद से फुम्मन सिंह निवासी नया बारेके की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने शनिवार को उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को एक आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के भाई पाला सिंह के बयान पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंचे विधायक बैंस

लोक इंसाफ पार्टी (लिप) प्रमुख एवं लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने दुष्कर्म के आरोप मामले में महिला की शिकायत पर एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा मामला दर्ज करने के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में हाईकोर्ट सोमवार को बैंस की याचिका पर सुनवाई करेगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

निष्कासन के बाद अनिल जोशी की पहली प्रतिक्रिया

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि किसानों की बात पर उन्हें पार्टी से निकाला जाना मेरे लिए गोल्ड मेडल है। मैंने किसानों की बात कर पंजाब के पानी और अन्न का हक अदा किया। जोशी ने कहा कि मुझे इजाजत मिली तो वह सीमाओं पर जाकर किसानों को संघर्ष के लिए सलाम करेंगे और अगर इजाजत मिली तो वह किसानों के धरने में शामिल होंगे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

पुर्तगाल से भारत तक तस्करी का जाल
माझा के गांव वजीर भुल्लर का रहने वाला नवप्रीत सिंह नव हेरोइन तस्करी का बेताज बादशाह बन गया है। नवप्रीत सिंह जहां पाक में बैठे आतंकवादियों का करीबी है वहीं अफगानिस्तान के हेरोइन के सौदागरों का बड़ा डीलर बन चुका है। दिल्ली में 354 किलो हेरोइन की खेप पुर्तगाल से नवप्रीत सिंह नव ने अपने तस्करों जालंधर के जमशेर के रहने वाले गुरप्रीत गोपी व गुरजोत गोलू को भिजवाई थी, जिसको आगे रसायन मिलाकर एक हजार किलो बनाकर पंजाब व अन्य प्रदेशों में बेचा जाना था। इस हेरोइन की कीमत 2500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले अमृतसर में 2700 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई थी। यहां पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed