फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife lover murdered man in Firozpur of Punjab

पत्नी के प्रेमी ने ली जान: फिरोजपुर में पुलिस ने खोला राज, पहले नींद की गोली दी फिर पत्थर मारकर नहर में फेंका

Sun, 11 Jul 2021 01:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 01:28 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों की सहायता से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं।  

विज्ञापन
Wife lover murdered man in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी के प्रेमी ने अपने तीन साथियों की मदद से फुम्मन सिंह निवासी नया बारेके की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने शनिवार को उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को एक आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्तौल व चार कारतूस भी बरामद हुए हैं। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के भाई पाला सिंह के बयान पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई को ममदोट से गुजरने वाली लक्ष्मण नहर से फुम्मन का शव बरामद हुआ था। एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि फुम्मन सिंह निवासी नया बारेके गांव साबूआना में ईंट भट्ठे पर कामकाज करता था। तीन जुलाई को ममदोट से निकलती लक्ष्मण नहर से फुम्मन का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे, इससे साफ जाहिर होता था कि किसी ने हत्या कर शव नहर में फेंका है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि उक्त मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए थाना ममदोट के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर तफ्तीश शुरू की। इस दौरान पता चला कि फुम्मन की पत्नी कैलाश रानी के संबंध ईंट भट्ठे पर लगे मुंशी कुलवंत सिंह निवासी बस्ती चंडीगढ़, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का के साथ है। कुलवंत का फुम्मन के घर आना जाना था। पुलिस ने छह जुलाई को कुलवंत के साथी गुरचरण सिंह निवासी लक्खा हाजी व बलदेव सिंह निवासी निक्का सिद्धू वाला जिला फाजिल्का को काबू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कुलवंत के कैलाश रानी के संग संबंध थे। कुलवंत फुम्मन को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए उसे गुरचरण के घर लेकर गए और वहां उसे नींद की दवा खिलाकर आरोपियों ने फुम्मन के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। लाश को लक्ष्मण नहर में बाइक समेत फेंक दिया। 

पुलिस ने नौ जुलाई को कुलवंत सिंह और गुरमेल सिंह निवासी रहिमेशाह बोदला (गुरुहरसहाए) को भी गांव टिब्बी से गिरफ्तार किया है। कुलवंत के पास से एक अवैध बारह बोर देसी पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि फुम्मन को पत्नी के संबंध के बारे भनक लग गई थी। वह अपनी पत्नी को कुलवंत से मिलने को रोकता था। इसलिए कुलवंत ने फुम्मन को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। एसएसपी ने कहा कि कैलाश रानी फरार है, उसे काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed