पांच बड़ी खबरें: कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का आदेश, अफगान छात्रों से मिले सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में अफगान छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू ने उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और हर संभव मद्द का आश्वासन भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना वैक्सीन की अभी तक पहली खुराक न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को 15 सितंबर के बाद अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेजा जाएगा। कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह एलान किया। उधर, सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में कस्टम विभाग के एडिशनल कमिश्नर व सुपरिंटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। इन सबके बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में अफगान छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने का आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की है कि स्वास्थ्य के अलावा किसी अन्य कारणों से कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक न लगवाने वाले कर्मचारियों को 15 सितंबर से अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेजा जाएगा। पंजाब के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कड़ा कदम उठाया है। पढ़ें विस्तृत खबर
अफगान छात्रों से मिले सिद्धू
अफगान स्टूडेंट्स यूनिटी ग्रुप इन चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से मिलने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्दू पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को जाना। आश्वासन दिया कि वह अफगान छात्रों के हर दुख, दर्द में साथ हैं। उन्होंने कहा कि अफगान छात्र लिखित में परेशानियां से अवगत कराएं, हम उन समस्याओं का समाधान करवाएंगे। पढ़ें विस्तृत खबर
कस्टम विभाग के एडिशनल कमिश्नर व सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई ने पकड़ा
मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से स्क्रैप के दो कंटेनर छोड़ने की एवज में 1.30 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में कस्टम विभाग में तैनात एक एडिशनल कमिश्नर और एक सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने सबसे पहले बुधवार को अमृतसर में तैनात सुपरिंटेंडेंट को रंगे हाथ पैसा लेते दबोचा, इसके बाद आगे की जांच में लुधियाना में तैनात एडिशनल कमिश्नर को गिरफ्तार किया। पढ़ें विस्तृत खबर
दो दिन भी नहीं निभा पाए साथ, दंपती को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से मिला तलाक
विवाह के दो दिन बाद अलग हुए दंपती की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों को तलाक देने के लिए विवाह के 2 दिन बाद ही अलग होना पर्याप्त कारण है। हाईकोर्ट ने कहा कि विवाह के एक वर्ष के भीतर तलाक की याचिका दाखिल न कर सकने की शर्त को भी इसी आधार पर माफ किया जा सकता है। पढ़ें विस्तृत खबर
अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत
अबोहर में लावारिस पशुओं की समस्या जानलेवा होने लगी है। गुरुवार सुबह गांव पंजाबा में सड़क किनारे जा रही एक महिला को एक पशु ने टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी गोद से बच्चा सड़क किनारे गिर गए। इसी दौरान हरे चारे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली चार साल के बच्चे के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर