फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab to roll out universal health insurance scheme from July

एक जुलाई से पंजाब में शुरू होगी सेहत बीमा योजना, इन परिवारों को मिलेगा 5 लाख का कवर

Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab to roll out universal health insurance scheme from July
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में एक जुलाई से सरबत सेहत बीमा योजना लागू कर दी जाएगी। इसके तहत पंजाब के 43.18 लाख परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये प्रति परिवार स्वास्थ्य कवर मिलेगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने इस संबंध में सीएम द्वारा गठित सलाहकार ग्रुप के साथ बैठक कर योजना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 43.18 लाख परिवारों में से 14.86 लाख प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वाले, नीले कार्ड धारक, 20.48 लाख परिवार गरीब और अन्य विभागों से संबंधित 7.84 लाख परिवार हैं। 
विज्ञापन


इनमें पांच लाख मंडी बोर्ड, 46 हजार एक्साइज टैक्सेशन, 2.38 लाख कंस्ट्रक्शन लेबर वेलफेयर बोर्ड से रजिस्टर्ड हैं। सभी परिवारों के आंकड़े पहले ही तैयार कर लिए गए थे। जल्द ही इन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा। करीब 400 निजी अस्पतालों ने भी इसके लिए आवेदन किया है। जल्द ही उनमें से चयन कर उन्हें पैनल में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम जन आरोग्य योजना के तहत 14.86 लाख परिवारों का खर्च केंद्र और राज्य द्वारा 60-40 के अनुपात में वहन किया जाएगा। बाकी लाभपात्रियों का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। हरेक परिवार को सालाना पांच लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मुहैया कराया जाएगा।


वे पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों से सेहत सुविधा हासिल कर सकेंगे। एसीएस सतीश चंद्रा ने बताया कि लाभपात्रियों को सुविधा देने के लिए निजी अस्पतालों में 194 आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं। डिप्टी मेडिकल कमिश्नरों को जिला नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed