फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Teacher Eligibility Test cancelled after correct options were highlighted in question paper

PSTET Exam: पंजाब अध्यापक पात्रता परीक्षा रद्द, जीएनडी के दो प्रोफेसर निलंबित, CM ने दिया गिरफ्तार का आदेश

Mon, 13 Mar 2023 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई है। दोषी पर आपराधिक केस दर्ज करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Punjab Teacher Eligibility Test cancelled after correct options were highlighted in question paper
पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रश्नपत्र। - फोटो : @SukhpalKhaira

विस्तार

पंजाब सरकार ने विवादों में आई पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा (PSTET) को रद्द करने के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडी) अमृतसर के कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफसर डॉ. हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंदर सिंह साहनी को निलंबित कर दिया है। परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी जीएनडी यूनिवर्सिटी के पास थी। अब यह परीक्षा नए सिरे से करवाई जाएगी। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी। 

विज्ञापन


पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2 की सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर रविवार को हुआ था। परीक्षा केंद्रों में करीब एक लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। पेपर में 60 में से 57 प्रश्नों के जवाब में दिए गए चार में से एक विकल्प को गहरे रंग से हाईलाइट किया गया था। सोशल मीडिया पर कई परीक्षार्थियों और विपक्षी दलों के नेताओं ने दावा किया कि जो विकल्प हाईलाइट किए गए थे, उनमें 60 फीसदी जवाब सही थे। इसके अलावा पेपर में कई शब्दिक और वाक्य विन्यास की गलतियां थीं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने जीएनडीयू को पेपर करवाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। 
विज्ञापन

मुआवजे का किया जाएगा इंतजाम
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस माले में प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी की अगुवाई में जांच कमेटी गठित की गई। यह कमेटी सारे पक्षों की जांच करेगी। इस मामले में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया कि पेपर आयोजित करने वाली यूनिवर्सिटी ने सारी घटना पर अफसोस जताया है। वहीं, यूनिवर्सिटी बिना किसी फीस के यह पेपर आयोजित करेगी। भविष्य में ऐसी स्थिति आवेदकों के साथ न बने, इसके लिए तीसरे पक्ष से एमओयू में मुआवजे का भी इंतजाम किया जाएगा। 
मात्र 22 दिन में ही पूरी कर दी गई प्रक्रिया 
पंजाब राज्य अध्यापक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया मात्र 22 दिन में ही पूरी करवा दी गई। 18 फरवरी को परीक्षा का विज्ञापन दिया गया। 28 फरवरी तक टेस्ट के लिए आवेदन देने की समय सीमा रखी गई थी। 13 मार्च को परीक्षा करवा दी गई। 

गिरफ्तारी का आदेश 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट किया कि पेपर में हुई लापरवाही और खामियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। हमारी सरकार पंजाब के युवाओं के सपनों और उम्मीदों की है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच हो : डॉ. सुभाष शर्मा
अध्यापक पात्रता परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि कैसे प्रश्नपत्र में ही उत्तरों को हाईलाइट किया गया था, यह बेहद गंभीर मामला है। पंजाब सरकार ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिस पर पंजाब भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कट्टर ईमानदार कहलाने वाले बेईमान निकले हैं। पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी भ्रष्टाचार में शामिल हो गए हैं। इसका ताजा उदाहरण मानसा मार्केट कमेटी के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष की रिश्वत लेते वीडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed