फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Sunam Urban Primary Health Center transformed in Mohalla Clinic, Congress raised questions

Punjab: सुनाम का अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर बना मोहल्ला क्लीनिक, कांग्रेस ने आप सरकार पर उठाए सवाल

Fri, 27 Jan 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Jan 2023 02:30 PM IST
सार

सरकारी अस्पताल के बाहर कांग्रेस समर्थकों के साथ इकट्ठा हुए कांग्रेस के नेता व नगर पार्षद मनप्रीत बडैच ने कहा कि वर्तमान सरकार तो केवल जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। सेहत केंद्र पर मोहल्ला क्लीनिक का बोर्ड लगा दिया है।
 

विज्ञापन
Punjab: Sunam Urban Primary Health Center transformed in Mohalla Clinic, Congress raised questions
सुनाम में सरकारी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए कांग्रेस के समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शहीद ऊधम सिंह के पैतृक शहर सुनाम में करीब एक दशक पहले स्थापित अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (जो वर्तमान समय में संचालित था) को शुक्रवार को मोहल्ला क्लीनिक का रूप दे दिया गया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इसका उद्घाटन किया। यहां कभी सरकारी अस्पताल था लेकिन अस्पताल को बठिंडा रोड पर स्थानांतरित करने के बाद वर्ष 2014 में इसे शहरी प्राथमिक सेहत केंद्र का दर्जा दिया गया था। कांग्रेस ने इस संचालित सेहत केंद्र को मोहल्ला क्लीनिक का रूप देने पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के बाहर कांग्रेस समर्थकों के साथ इकट्ठा हुए कांग्रेस के नेता व नगर पार्षद मनप्रीत बडैच ने कहा कि वर्तमान सरकार तो केवल जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है। सेहत केंद्र पर मोहल्ला क्लीनिक का बोर्ड लगा दिया है। सरकार अपने मोहल्ला क्लीनिकों की गिनती इस प्रकार बढ़ाकर क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो यहां के सरकारी अस्पताल में ढेरों कमियां हैं। पूरा स्टाफ नहीं है। निशुल्क दवाओं व टेस्टों का मरीज इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि शहीद ऊधम सिंह के इलाके में सेहत सहूलियतें को समुचित तरीके से दुरुस्त किया जाए। लीपा पोती की राजनीति से न लोगों का भला होगा और न ही सत्ता पक्ष का।
विज्ञापन


टेस्ट की सुविधा मिलेगी
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक में लैबोरेटरी टेक्नीशियन तैनात रहेगा। यहां मरीजो के 41 से ज्यादा टेस्ट होंगे। जिसकी रिपोर्ट अगले दिन आएगी। सेहत केंद्र में पहले यह सुविधा नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed