{"_id":"6263a827d02e4645d6120107","slug":"punjab-state-power-corporation-limited-notifies-1690-vacancies-for-post-of-assistant-lineman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: पावरकॉम ने निकाली सहायक लाइनमैनों की 1690 पोस्ट, 30 अप्रैल के बाद पावरकॉम की वेबसाइट पर मिलेगा पूरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: पावरकॉम ने निकाली सहायक लाइनमैनों की 1690 पोस्ट, 30 अप्रैल के बाद पावरकॉम की वेबसाइट पर मिलेगा पूरा विवरण
Sat, 23 Apr 2022 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:49 PM IST
सार
इन पदों संबंधी विस्तारपूर्वक विज्ञापन समेत कैटेगरी वाइज ब्रेकअप, योग्यता, पे स्केल, सिलेक्शन प्रक्रिया और अन्य सभी नियमों व शर्तों बारे पावरकॉम की वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
सहायक लाइनमैन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की ऊर्जा उत्पादन और वितरण संस्था पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने खाली पड़े पदों पर भरती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत पावरकॉम ने सहायक लाइनमैनों की 1690 पदों पर भरती के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
पावरकॉम के प्रवक्ता के मुताबिक इन पदों पर मेरिट के आधार पर जरूरी शिक्षण योग्यता वाले प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को भरती किया जाएगा। इसके साथ साफ किया है कि इन पदों को किसी भी समय बिना किसी नोटिस के पावरकॉम की जरूरत के मुताबिक घटाया या बढ़ाया जा सकता है या रद्द भी किया जा सकता है। इसके अलावा इन पदों संबंधी पावरकॉम की ओर से किसी भी तरह की तब्दीली जरूरत के अनुसार की जा सकती है।
विज्ञापन
आगे बताया कि इन पदों संबंधी विस्तारपूर्वक विज्ञापन समेत कैटेगरी वाइज ब्रेकअप, योग्यता, पे स्केल, सिलेक्शन प्रक्रिया और अन्य सभी नियमों व शर्तों बारे पावरकॉम की वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2022 के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपील की जाती है कि वह पावरकॉम की वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें। जिससे कोई भी योग्य उम्मीदवार समय से इन पदों के लिए आवेदन करने से वंचित न रह सके।
विज्ञापन