{"_id":"c82b6f8acd3cd74aba1ffa7171980642","slug":"punjab-son-harjit-singh-sajjan-selected-as-canada-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब दे पुत्तर दी कनाडा च धूम, संसद में बैठ करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब दे पुत्तर दी कनाडा च धूम, संसद में बैठ करेगा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, माहिलपुर(होशियापुर)
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
पुत्तर ने कनाडा च धूम मचाई ते पंजाब में धूमधाम से जश्न मनाया गया। होशियारपुर का बेटा कनाडा का सांसद चुना गया है। इनका नाम है लेफ्टिनेंट कर्नल हरजीत सिंह सज्जन। वे पंजाब में होशियारपुर के गांव बंबेली के नंबरदार जसबीर सिंह और सुखदेव सिंह के चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
जसबीर और सुखदेव ने बताया कि उनके ताया हवलदार कुंदन सिंह सज्जन परिवार सहित 1973 में कनाडा चले गए थे। तब करीब 8 साल का हरजीत गांव के ही सरकारी प्राइमरी स्कूल में तीसरी-या चौथी क्लास में पढ़ता था।
विज्ञापन
हरजीत तो एक बार जाने के बाद करीब दस साल पहले सबसे मिलने के लिए एक ही बार आए थे, लेकिन उनके पिता कुंदन सिंह हर साल गांव के युवकों के स्टार स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित किए जाने वाले फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गांव आते हैं। जसबीर ने बताया कि उनकी गाहे-बगाहे हरजीत से बात होती रहती है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक हरजीत को लेकर सबको पता था कि वह जरूर परिवार का नाम रोशन करेगा। इससे पहले वह 1989 में कनाडा की आर्मी में शामिल हुआ और उसके बाद 1991 में ब्रिटिश कोलंबिया रेजीमेंट में अफसर चुना गया।
हरजीत में आर्मी में रहते हुए विभिन्न बहादुरी पुरस्कार जीते जिनमें कनाडा की आर्मी का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ मिलिट्री मेरिट’ हासिल किया। इसके बाद गौरव का एक और पल तब आया जब सितंबर 2011 में हरजीत कैनेडियन आर्मी में ब्रिटिश कोलंबिया रेजीमेंट की कमान संभालने वाले पहले सिख अधिकारी बने थे।