{"_id":"607940fc8ebc3ec39955ff53","slug":"punjab-sit-chief-kunwar-vijay-partap-singh-is-adamant-on-his-resignation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : इस्तीफे पर कायम कुंवर विजय प्रताप, कहा-कैप्टन ने मुझे मनाने की कोशिश की, मैंने उन्हें ही मना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब : इस्तीफे पर कायम कुंवर विजय प्रताप, कहा-कैप्टन ने मुझे मनाने की कोशिश की, मैंने उन्हें ही मना लिया
Fri, 16 Apr 2021 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:17 PM IST
सार
अपने इस्तीफे पर कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि उन्होंने कैप्टन साहब को मना लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्टन साहब को विश्वास दिलाया है कि अगर सरकार को इस मामले में किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वे जरूर मदद करेंगे।
विज्ञापन
कुंवर विजय प्रताप सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह अपने इस्तीफे पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने ही सीएम को मना लिया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उन्हें एसआईटी से बाहर करने का आदेश दिया है। वे इसी बात से नाराज हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल से मिलकर राजभवन से बाहर निकले विजय प्रताप पर मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी। राज्यपाल से मुलाकात के बारे में उन्होंने केवल इतना कहा कि वे हर महीने व्यक्तिगत तौर पर राज्यपाल से मुलाकात करते हैं।
विज्ञापन
आज भी वे निजी तौर पर उनसे मिलने आए थे। उनके इस्तीफे पर पूछे गए सवाल पर कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को मना लिया है। उन्होंने कैप्टन को विश्वास दिलाया कि अगर सरकार को इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उनसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वे जरूर करेंगे।
विज्ञापन
पहले ही सार्वजनिक है जांच रिपोर्ट
कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के बारे में पूछे गए सवाल पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह तो अदालत में दायर किए केस के तहत चालान के रूप में पेश की जा चुकी है। इस तरह यह रिपोर्ट तो पहले ही सार्वजनिक हो चुकी है। जो लोग एसआईटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं, वे शायद इस बात को नहीं जानते।
एसआईटी का मतलब तो लगता है सिट डाउन : सिद्धू
पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि आज तक सरकारों की ओर से जो भी एसआईटी बनाई गईं, कभी उसका कोई नतीजा नहीं निकला। इन एसआईटी का मतलब तो यह लगता है कि सिट डाउन। सिद्धू ने कहा कि वह हमेशा ही गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।