फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab should give SYL water on humanitarian grounds: Naib Saini

मानवता के आधार पर एसवाईएल का पानी दे पंजाब : नायब सैनी

Mon, 10 Jun 2024 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab should give SYL water on humanitarian grounds: Naib Saini
पानी पर गरमाई सियासत : मुख्य सचिव बोले-हिमाचल से नहीं आया अतिरिक्त पानी, आएगा तो दिल्ली को नापकर देंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली में पानी की किल्लत के चलते आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पहले से ही दिल्ली को अधिक पानी दे रहा है। अगर हिमाचल से पानी आएगा तो उतना ही पानी दिल्ली को भेजा जाएगा। सीएम ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और पंजाब में उनकी सरकार है, इसलिए मानवता के आधार पर पंजाब हरियाणा को एसवाईएल का पानी दे। अधिक पानी मिलने पर हरियाणा अतिरिक्त पानी दिल्ली को दे देगा। वहीं, हिमाचल सरकार द्वारा अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने साफ किया है कि अभी तक हिमाचल से अतिरिक्त पानी नहीं मिला है। हिमाचल सरकार हरियाणा को जितना पानी देगी, उतना ही पानी दिल्ली को भेज दिया जाएगा। इसके लिए बकायदा उन प्वाइंट पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा, जहां से हिमाचल सरकार प्रदेश को पानी देगी।
गौर हो कि दिल्ली में आप की सरकार हरियाणा सरकार पर पानी रोकने के आरोप लगाती रही है। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। दिल्ली में पानी की किल्लत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 6 जून को हिमाचल प्रदेश को 7 जून से हर दिन 137 क्यूसेक अतिरिक्त जल छोड़ने का आदेश दिया है। कोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा कि वह अपने क्षेत्र में पड़ने वाली नहर के जरिए पानी दिल्ली तक पहुंचने में सहयोग करें। इस मामले में 10 जून को अगली सुनवाई होनी है। इस बारे में मुख्यमंत्री सैनी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार झूठ बोल रही है और गुमराह करने का काम कर रही है। जबकि साफ हो चुका है कि एसवाईएल पर हरियाणा का हक है और हरियाणा पहले से ही दिल्ली को अधिक पानी दे रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
जहां भी पानी की कमी होगी, पानी टैंकर पहुंचेंगे, डायल 112 पर कर सकते हैं काॅल
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में जहां भी पानी की किल्लत है, वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। खासकर दक्षिण हरियाणा के सभी डीसी को सख्त आदेश दिए गए हैं। प्राइवेट टैंकरों के साथ अनुबंध किया गया है। अगर कहीं से डायल 112 पर भी पानी की किल्लत की शिकायत आती है तो वहां पर भी पानी का टैंकर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed