{"_id":"66ce6ce54dd06c2e15060f27","slug":"punjab-sent-second-panel-of-three-officers-for-finance-secretary-chandigarh-news-c-16-pkl1043-502070-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वित्त सचिव के लिए पंजाब ने भेजा तीन अधिकारियों का दूसरा पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वित्त सचिव के लिए पंजाब ने भेजा तीन अधिकारियों का दूसरा पैनल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वित्त सचिव के पद के लिए यूटी प्रशासन को तीन आईएएस अफसरों का दूसरा पैनल भेजा है। इसमें 2005 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी बसंत गर्ग, दीप्रवा लाकड़ा और दलजीत सिंह मंगत का नाम है। इन तीनों अधिकारियों का नाम यूटी प्रशासन की तरफ से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र की तरफ से इनमें से किसी एक को वित्त सचिव बनाया जा सकता है।
तीनों अधिकारियों में बसंत गर्ग वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल 10 सितंबर को समाप्त होने की संभावना है। 19 जून को पंजाब कैडर के आईएएस विजय नामदेवराव जाड़े का कार्यकाल खत्म होने के बाद से यूटी प्रशासन में वित्त सचिव का पद खाली है। जाड़े मई 2021 में यूटी प्रशासन में शामिल हुए थे और उनका कार्यकाल इस साल मई में समाप्त हो गया था। उन्हें लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक महीने का विस्तार दिया गया था क्योंकि वे चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे।
इससे पहले पंजाब सरकार ने यूटी वित्त सचिव के पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा था, जिसमें अमित ढाका (बैच 2006), अमित कुमार (2008) और मोहम्मद तैयब (2007) का नाम शामिल था। गृह मंत्रालय ने इस पैनल को खारिज कर दिया था। इसके बाद पंजाब सरकार से नया पैनल भेजने का अनुरोध किया गया था। अब यूटी प्रशासन को चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त के पद के लिए पंजाब सरकार से नामों का पैनल मिलना बाकी है। वर्तमान नगर आयुक्त अनिंदिता मित्रा की तीन साल की प्रतिनियुक्ति अवधि 22 अगस्त को समाप्त हो गई है।