फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Screening Committee handed over list of probable candidates for state assembly elections to high command

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने हाईकमान को सौंपी प्रत्याशियों की सूची, वर्तमान विधायकों को फिर से मिल सकता है मौका

Thu, 30 Dec 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 05:03 PM IST
सार

बैठक में उम्मीदवारों के चयन के फार्मूले पर सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। जल्द ही दूसरी बैठक बुलाई जाएगी। वर्तमान विधायकों को पार्टी फिर से मौका देने जा रही है, हालांकि वर्तमान विधायकों वाली कुछ सीटों पर भी पांच से आठ दावेदार हैं।

विज्ञापन
Punjab Screening Committee handed over list of probable candidates for state assembly elections to high command
पंजाब कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढी के बाद बुधवार को दो मौजूदा विधायकों के पार्टी छोड़कर भाजपा में चले जाने से पंजाब कांग्रेस में खलबली मच गई है। पार्टी में और टूट-फूट रोकने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में पंजाब स्क्रीनिंग कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के संभावित प्रत्याशियों की सूची हाईकमान को सौंप दी। बैठक में साफ कर दिया गया है कि एक परिवार के एक सदस्य को ही टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन

एक जमा एक के फार्मूूले से दिए गए नाम

पंजाब स्क्रीनिंग कमेटी की तीन घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय माकन और सुनील जाखड़ ने भी हिस्सा लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस की तरफ से 2017 में जीती गई सभी सीटों के लिए एक जमा एक के फार्मूले से संभावित प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से टूट कर कांग्रेस में आए 4 विधायकों के हलकों के लिए एक-एक नाम की सूची सौंपी गई है। एक जमा एक फार्मूले के तहत मौजूदा कांग्रेसी विधायक और एक अन्य प्रत्याशी का नाम हाईकमान के सामने रखा गया है। अब हाईकमान इस सूची पर फैसला लेकर जल्द पंजाब के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा।

विज्ञापन


बैठक में उम्मीदवारों के चयन के फार्मूले पर सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। जल्द ही दूसरी बैठक बुलाई जाएगी। वर्तमान विधायकों को पार्टी फिर से मौका देने जा रही है, हालांकि वर्तमान विधायकों वाली कुछ सीटों पर भी पांच से आठ दावेदार हैं। कुछ सीटों पर 20-20 दावेदार हैं जिसमें में तीन से पांच नाम छांटने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन के जाने से नुकसान पर भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह के जाने से हुए नुकसान पर भी चर्चा हुई। खासकर नगर निगम के नतीजों और दो विधायकों के भाजपा में जाने पर नेता सतर्क दिख रहे हैं और टिकट बंटवारे में पूरी सावधानी रखना चाहते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed