फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab school education board exams, mohali news

पंजाब बोर्ड से एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, देखिए

Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 23 Feb 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
punjab school education board exams, mohali news
- फोटो : File Photo
28 फरवरी से होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को लेकर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को इस मामले को लेकर अधिकारियों की एक आपात मीटिंग हुई। मीटिंग में तय किया गया कि कोई विद्यार्थी किसी दूसरे के स्थान पर पेपर देते पकड़ा जाता है तो उस पर तुरंत पुलिस केस दर्ज करके जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, बोर्ड के चेयरमैन बलबीर सिंह ढोल ने साफ किया है कि संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष चौकसी रखी जाएगी। इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मौके  बोर्ड में हुई अधिकारियों की मीटिंग में तय किया गया कि बोर्ड का उद्देश्य परीक्षा में केवल नकल रोकना ही नहीं है। बल्कि परीक्षा केंद्रों के अंदर विद्यार्थियों को बढ़िया माहौल भी मुहैया करवाना भी है। इस दौरान तय किया किया परीक्षा हाल के अंदर विद्यार्थी किसी भी कारण परेशान नहीं होने चाहिए। वहीं, मीटिंग में तय किया गया कि परीक्षा हाल के अंदर तैनात मुलाजिम बातें नहीं करेंगे। वहीं, चाय पानी आदि पीकर बच्चों की एकाग्रता भंग नहीं करेंगे। अगर ऐसा मामला सामने आता है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड मेंबर भी करेंगे परीक्षा केंद्रों की चेकिंग

punjab school education board exams, mohali news
PSEB - फोटो : File Photo
परीक्षा केंद्र में जाते समय नहीं खुलवाए जाएंगे जूते
परीक्षा हाल में इस बार विद्यार्थियों को जूते उतारकर नहीं बैठाया जाएगा। वहीं, परीक्षा हाल के अंदर दाखिल होने से पहले बच्चों की जरूरत अनुसार तलाशी लेने की प्रक्रिया की जाएगी। वह एक तय मानकों तक होगी।

बोर्ड मेंबर भी करेंगे परीक्षा केंद्रों की चेकिंग
परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए बोर्ड मैनेजमेंट बोर्ड के मेंबरों को जिले अलाट कर दिए हैं। उक्त मेंबर अपने जिले के डीईओ से मिलकर परीक्षाओं को संपन्न करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

समूह नकल का केस आया तो होगी कार्रवाई
बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि अगर पेपरों की मार्किंग करते समय एग्जामिनर की तरफ समूह नकल के केस बोर्ड के सामने लाए जाते हैं तो संबंधित केंद्रों के शेष पेपरों को ऐसी के दृष्टिकोण से देखा जाएगा। साथ ही गलती होने की सूरत में केंद्र के सारे अमले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed