{"_id":"662092162a3eb6f349016c35","slug":"punjab-school-education-board-declare-10th-class-result-today-all-update-news-in-hindi-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB 10th Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लुधियाना की अदिति बनीं टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB 10th Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लुधियाना की अदिति बनीं टॉपर
Thu, 18 Apr 2024 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:45 PM IST
सार
PSEB Punjab Board 10th Result 2024 : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 13 फरवरी से 5 मार्च तक दसवीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी। बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार तीन लाख के करीब विद्यार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा की टॉपर छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी रहा है। इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है।
लुधियाना के स्कूल की दो छात्राएं बनीं टॉपर
पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।
ग्रामीण क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन
इस बार दसवीं में 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम 97.58 फीसदी रहा। यह अर्बन एरिया के 96.60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल दसवीं का परिणाम 97.54 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
पंजाब बोर्ड ने 13 फरवरी से 5 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड की तरफ से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट सूची जारी की गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम शुक्रवार सुबह ही देख पाएंगे।
एक हफ्ते बाद मिलेगी डीएमसी
बोर्ड के अनुसार इसके लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इस संबंध में बोर्ड के सचिव अविकेश गुप्ता ने बताया कि नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पीएसईबी ने आज नतीजे घोषित किए हैं। करीब एक हफ्ते के बाद डीएमसी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।