{"_id":"5f68405550196f59022811a6","slug":"punjab-school-education-board-decision-regarding-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः आधार कार्ड दिलाएगा 8वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में दाखिला, ऐसे उठाएं फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः आधार कार्ड दिलाएगा 8वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में दाखिला, ऐसे उठाएं फायदा
Tue, 22 Sep 2020 03:48 AM IST
खुशबू गोयल
अमित शर्मा, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, मोहाली (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 22 Sep 2020 03:48 AM IST
सार
- परीक्षा में पास होने का सबूत नहीं तो आधार कार्ड व बर्थ सर्टिफिकेट बनेंगे सहारा
- मोहाली समेत पूरे पंजाब के हजारों छात्रों को पहुंचेगा बड़ा फायदा
- काफी समय से बच्चे व उनके परिजन उठा रहे थे बड़ी मुसीबत
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड
- फोटो : बोर्ड वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने उन हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है जो पंजाब स्कूल बोर्ड या दूसरे राज्य बोर्ड से 8वीं, 9वीं, दसवीं और 11वीं पास कर पीएसईबी से जुड़े स्कूलों दाखिला ले चुके हैं। अगर उनके पास निचली कक्षा के पास होने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे छात्रों को अब स्कूलों में बर्थ सर्टिफिकेट या आधार कार्ड के आधार पर दाखिला दिया जा सकेगा।
इसी आधार पर उनकी फाइनल सबमिशन कर दी जाए। इस संबंधी बोर्ड की तरफ से सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अगर कोई नियम तोड़ता है तो स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सामने काफी संख्या में इस तरह के मामले में सामने आ रहे थे।
इसमें कई छात्रों ने आठवीं से लेकर 12वीं तक बोर्ड से संबंधित स्कूलों में दाखिला ले लिया है, लेकिन उनके पास पहले की परीक्षा पास करने का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर यह मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। इसके बाद केस की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड ने उक्त आदेशों को लागू करने संबंधी आदेश जारी किए हैं।

ऐसे होगी दाखिला प्रक्रिया
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित प्राइवेट स्कूलों ने जिन विद्याथियों को अपने स्तर पर इंपोर्ट कर लिया है। ऐसे छात्र सरकारी स्कूलों में दाखिला ले चुके हैं या दाखिला लेना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल अपने स्तर पर स्कूल के लैटर हेड व दाखिला खारिज रजिस्ट्रर की कॉपी ऑनलाइन बोर्ड की मेल पर भेजेंगे। इसके बाद वे छात्रों की ऑनलाइन एंट्री अपने स्कूल में करवा सकते हैं।
लाखों स्टूडेंट्स कर रहे हैं पढ़ाई
जानकारी के मुताबिक, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठवीं से लेकर 12वीं तक करीब 15 लाख स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इनमें दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सात लाख स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं। वहीं, पंजाब के स्कूलों में हिमाचल, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों से पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।